Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

आधी रात ‘मामू’ ने दौड़ाई बनभूलपुरा पुलिस, पकड़ा इंजेक्शन वाला नशा

– करीब 15 मिनट तक पुलिस गलियों में दौड़ने के बाद पकड़े

Drug smugglers in Banbhulpura, DDC : नशा तस्कर मामू और उसके साथी ने आधी रात बनभूलपुरा पुलिस को जमकर दौड़ाया। कभी इस तो कभी उस गली पुलिस से बचते फिर रहे तस्कर अंत में हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा और उनके पास से नशे के 36 इंजेक्शन बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

घटना रात करीब पौने एक बजे थे। बनभूलपुरा थाने की पुलिस टीम गश्त पर थी। महिला दरोगा मोनी टम्टा टीम के साथ मोहम्मदी मस्जिद पहुंची तो दो लोगों को देखा। उक्त शातिर पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया। पुलिस के बचने के लिए शातिर कभी इधर तो कभी उधर भागने लगे।

करीब 15 मिनट पर शातिर पुलिस को दौड़ाते रहे और अंतत: पकड़ लिए गए। तलाशी में आरोपियों के पास से नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 36 इंजेक्शन बरामद किए। पूछताछ में शातिरों ने अपना नाम इंद्रानगर बनभूलपुरा निवासी रियासत और मलिक का बगीचा बनभूलपुरा निवासी मुकीम उर्फ मामू बताया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top