Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

700 लिए 1000 लौटाए, घर बैठे मालामाल बनाने का लालच देकर 17 लाख ठग लिए

– साइबर क्रिमिनल के जाल में फंसी महिला हुई कंगाल, इंस्टाग्राम पर मिला था जालसाज

Cyber ​​Fraud, DDC : घर बैठे-बैठे मालामाल बनने के फितूर ने एक महिला को कंगाल कर दिया। एक साइबर क्रिमिनल उसे इंस्टाग्राम पर मिला और फिर टेलीग्राम पर ले गया। 700 रुपए लगाने को कहा, बदले में तुंरन्त खाते में 1000 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। महिला को मजा आ गया। फिर वो रुपये लगाती गई, लेकिन खाते में वापस नही आए और 17 लाख रुपए से अधिक की रकम गंवा बैठी। मुखानी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूरनपुर नैनवाल कमलुवागांडा निवासी दीपा देवी पत्नी मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम यूजर है। उनके इंस्ट्राग्राम में ऑनलाइन जॉब का लिंक आया। उन्होंने लिंक रिसीव कर लिया। जिसके बाद दीपा को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने ऑन लाइन जॉब के लिए टेलीग्राम ऐप डाउनलोड करने को कहा। दीपा ने ऐसा ही किया और फिर एक मैसेज आया।

मैसेज करने वाले ने ऑन लाइन जॉब के बारे में बताया और फिर 800 रुपए जमा करने को कहा। दीपा ने रुपए जमा कर दिए और कुछ ही देर बाद उन्हें 1030 रुपए मिल गए। दीपा को कॉलर पर भरोसा हो गया। कॉलर ने फिर 7000 रुपए डलवाए। इसके बाद 20000, 50000, 80000 और 930000 रुपए दीपा के खाते में दिखाए गए। जब दीपा ने खाते से रकम निकालने का प्रयास किया तो बताया गया कि रकम फ्रीज हो गई।

जालसाजों ने विश्वास में लेकर उनसे 356400 रुपए डलवाए। इसी तरह कई किश्तो में कुल 1762561 रुपए जालसाजों ने ठग लिए। इसके बाद भी जब जालसाजों ने और रुपए डालने को कहा तो दीपा को ठगी का एहसास हुआ। मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top