Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

रामलीला में भाई की हत्या, कमलुवागांजा में दागी गोली

– आधी रात एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा पहुंचे मौके पर, हत्यारोपी चचेरा भाई फरार

Murder in Ramlila, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर स्थित कमलुवागांजा में चल रही रामलीला के दौरान भाई ने भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। चलती रामलीला के दौरान हुई हत्या से अफरा-तफरी मच गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है।

सोमवार रात को कमलुवागांजा में रामलीला चल रही थी। रामलीला देखने पूरनपुर नैनवाल लामाचौड़ निवासी उमेश नैनवाल (45 वर्ष) भी आया था। उमेश का चचेरा भाई दिनेश नैनवाल भी रामलीला देखने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों में जमीनी विवाद को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि दिनेश नैनवाल ने चचेरे भाई उमेश नैनवाल को गोली मार दी। गोली लगने ही उमेश गिर गया।

गोली चलने से रामलीला मंचन के दौरान अफरा-तफरी मच गई। गोली मारने वाला दिनेश मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को कालाढूंगी रोड ​स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उमेश को मृत घो​षित कर दिया।

हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी प्रह्लाद नारायणा मीणा सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि घटना स्थल को सील कर दिया है। आरोपी फरार है, पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जिले से बाहर जाने वाले रास्तों में नाकाबंदी कर दी गई है। प्रथमदृष्टया जांच में संप​त्ति विवाद सामने आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top