Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

देवभूमि में बीते बचपन की पीड़ा याद कर योगी ने कांग्रेस को कोसा

– बोले, मेरे बाल्यकाल में माताओं, बहनों को कई-कई किलोमीटर दूर से लाना पड़ता था पानी

CM Yogi in Haldwani, DDC : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हल्द्वानी पहुंचे तो उत्तराखंडियों को ये एहसास दिलाया कि वह भले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हों, लेकिन पहले उत्तराखंडी हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में उत्तराखंड में बीते अपने बाल्यकाल को याद किया और कांग्रेस को जमकर कोसा। उन्होंने जंगल की लकड़ी से लेकर स्रोत के पानी की बात की और उन दिनों की मजबूरियां गिनाकर उत्तराखंडी माताओं-बहनों की पीड़ा को बयां किया। उनके मुंह से निकले शब्दों में भले ही यहां की महिलाओं के लिए मरहम हो, लेकिन कांग्रेस के लिए जहर लगे तीर से कम नहीं थे।

एमबी इंटर कालेज के मैदान में उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ही उत्तराखंड की आराध्य मां नैना, मां नंदा देवी, मां शीतला मइया और कड़-कड़ में बसे हर हर महादेव के जयकारों से की। कहा, उत्तराखंड की जिस धरती ने उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत को जन्म दिया हो, जिस धरनी ने पं नारायण दत्त तिवारी और हेमवती नंदन बहुगुणा जैसे सपूता को जन्म देकर यूपी को यशस्वी नेतृत्व दिया हो, ऐसी देवभूमि को नमन करता हूं।

कहा, मेरा सौभाग्य है कि मुझे देवभूमि में आने का अवसर मिला है। बोले, मेरा तो बचपन उत्तराखंड में व्यतीत हुआ है। तब माता-बहनों को दो-दो, तीन-तीन किमी दूर से पानी लाना पड़ता था। चूल्हा जलाने के लिए दूर जंगल से लकड़ी लानी पड़ती थी। कांग्रेस न तो जल दे पाई और न ही चूल्हे के लिए केरोसिन उपलब्ध करा पाई। अब उज्जवला गैस कनेक्शन मिल रहा है।

हर घर जल हर घर नल योजना से घर-घर पहुंचा है। कहा, कांग्रेस ने जमरानी को सालों तक सिर्फ मुद्दा बनाए रखा। धामी सरकार आई तो उन्होंने मुझसे बात की। धामी उत्तर प्रदेश आए और हमने मिलकर सालों पुरानी समस्या का पल भर में समाधान निकाल लिया।

उत्तराखंड के पानी से उत्तम प्रदेश बना उत्तर प्रदेश
हल्द्वानी : योगी ने कहा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का गहरा नाता है और कोई दोनों को अलग नहीं कर सकता। दोनों एक-दूसरे में रचे-बसे हैं। हां से जब नदियों को पानी आता है तो उत्तर प्रदेश पहुंचता है तो उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में सहायक होता है।

योगी बोले, देवभूमि के कंकड़-कंकड़ में शंकर
हल्द्वानी : उत्तराखंड को देवभूमि क्यों कहते हैं, योगी ने ये भी स्पष्ट किया। कहा, देवभूमि के कंकड़-कंकड़ में शंकर हैं। यहां का हर स्थल पवित्रता के भाव से भरा पड़ा है। यही वजह है कि देवताओं को भी उत्तराखंड की पवित्र भूमि पंसद है। अपने भाषण में उन्होंने बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ का भी जिक्र किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top