Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सामने आई डॉक्टर महेश शर्मा की शर्मनाक कहानी, चैम्बर में पकड़कर लड़की खींची

– विवेकानंद हॉस्पिटल के मालिक न्यूरोसर्जन पर लगाए गंभीर आरोप

FIR against Dr. Mahesh Sharma, DDC : देर से सही लेकिन हुआ वही जिसका अंदेशा था। शुक्रवार रात मुखानी पुलिस ने शहर के प्रतिष्ठित न्यूरोसर्जन और विवेकानंद हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर महेश शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। महेश शर्मा पर दारू पीकर लड़की के घर घुसने और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप है।

बोला, तुम्हे समस्या नही होगी, मैं करूंगा स्पोर्ट
पीड़िता का कहना है कि व्यापार के सम्बन्ध में उसका विवेकानंद हॉस्पिटल आती जाती रहती है। इसी दौरान विवेकानन्द हॉस्पिटल का मालिक डा महेश शर्मा प्रार्थिनी से बात करने लगा। उसने प्रार्थिनी से कहा कि “मैं भी आपके शहर का रहने वाला हूँ, मैं आपको सपोर्ट करूँगा, तुम्हें कोई समस्या नहीं होगी।”

मेरी पत्नी से बनती नही, तलाक लेने वाला हूं
पीड़िता का आरोप है कि वह काम के सिलसिले में विवेकानन्द हॉस्पिटल जाती तो डा महेश शर्मा, पीड़िता को अपने चैम्बर में बुला लेता और काम के बारे में जानकारी लेता था। अक्सर अपनी पारिवारिक बात बताता। कहता कि “मेरी अपनी पत्नी से नहीं बनती है, मैं उसे तलाक देने वाला हूँ।

पीड़िता ने बनाया घटना का वीडियो
बीती 4 को डा महेश शर्मा शराब के नशे में रात लगभग 10 बजे प्रार्थिनी के घर में घुस आया। पीड़िता ने उसे वापस जाने के लिये कहा, लेकिन वह नहीं गया तो पीड़िता ने उसकी वीडियो रिकार्डिंग करने लगी। इस पर उसने प्रार्थिनी का फोन छिनने का प्रयास किया।

चैम्बर में पहुंचते ही पकड़ कर खींचा
22 जून को पीड़िता अपने व्यापारिक काम का शेष पैसा मांगने पहुंची तो डॉक्टर उसे चैम्बर में बुलाया। चैम्बर पहुंचते ही डॉक्टर ने पीड़िता का हाथ पकड कर अपनी और खींच लिया और जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता के कपड़े फाड़ने की कोशिश की। विरोध पर तो डा आग बबूला हो गया।

ड्रामे करेगी तो बदनाम कर दूंगा
डॉक्टर बोला “पैसे नहीं दुगां, तुझे जो करना है कर ले, ज्यादा ड्रामें करेगी तो तुझे बदनाम कर तेरा व्यापार बन्द करा कर तुझे जान से मार दुगां।” पीड़िता का कहना है कि वह डॉक्टर की धमकी से बहुत डर गई थी और इसी वजह से FIR लिखाने की हिम्मत नही जुटा पा रही थी।

सीओ सिटी नितिन लोहनी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पट मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top