Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मुश्किल में अब्दुल मलिक, अब धामी सरकार ने कसा शिकंजा

– बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी है अब्दुल मलिक की विभिन्न राज्यों में सम्पत्ति खंगालेगी ईडी

Banbhalpura violence, DDC : जिला कारागार नैनीताल में बंद बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। पुलिस के बाद अब राज्य की धामी सरकार ने मलिक पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आशंका है कि मलिक ने कई राज्यों में बेनामी संपत्ति जोड़ी है और इसकी जांच मुख्यमंत्री ने प्रवर्तन निदेशालय से कराने के लिए पुलिस मुख्यालय को निर्देश दिए हैं।

8 फरवरी को हुई थी बनभूलपुरा में हिंसा
बनभूलपुरा स्थित मलिक का बगीचा (कंपनी बाग) में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान 8 फरवरी को हिंसा हुई थी। इस मामले में 107 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिस जमीन पर अतिक्रमण हुआ था उस पर मलिक का दावा है। मलिक के साथ उसके बेटे मोईद और फिर मलिक की पत्नी की गिरफ्तारी हुई।

नैनीताल में कई जगह मिली थी मलिक की संपत्ति
हिंसा के मामले में पुलिस ने अब्दुल मलिक को मुख्य आरोपी माना। जांच शुरू हुई तो मलिक की नैनीताल जिले में कई जगह संपत्ति होने की बात सामने आई। साथ ही अब्दुल मलिक में फर्जी संस्थान के संचालन, संस्था में बाहरी पैसों का लेनदेन, झूठे स्टांप पर जमीनों का क्रय-विक्रय, अवैध निर्माण और सरकारी भूमि पर कब्जा करने के आरोप लगे। इन सबके बाद मुख्यमंत्री इन सभी मामलों की ईडी जांच कराने के लिए पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को पत्र भेजा था।

उत्तराखंड के डीजीपी ने भेजा ईडी को पत्र
पुलिस महानिदेशक ने ईडी को अपनी संस्तुति दे दी है। पत्र में लिखा है कि मलिक के पास हल्द्वानी के अतिरिक्त बाहरी प्रदेशों व संस्थानों में पैसों का लेनदेन व परिचालन किया जा रहा है। राज्य के अलावा अन्य प्रदेशों में भी इनकी बेनामी संपत्ति होना प्रकाश में आया है। डीजीपी अभिनव कुमार का कहना है कि जिला प्रशासन के पत्र पर ईडी जांच की संस्तुति की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top