Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

जज की फटकार से आहत दरोगा जान देने रेलवे ट्रैक पर बैठा, देखिए वीडियो

– अलीगढ़ पुलिस का दरोगा वाहन चोरों का रिमांड लेने गया था रिमांड मजिस्ट्रेट न्यायालय

judge reprimanded the inspector, DDC : भारतीय पुलिसिंग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जहां एक दरोगा ने मजिस्ट्रेट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले एक दारोगा जज के दुर्व्यवहार इस कदर आहत हुआ कि जान देने रेलवे ट्रैक पर बैठ गया। राहत की बात सिर्फ इतनी रही कि ट्रेन के पहुंचने से पहले साथी और सीनियर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरोगा ने जज के खिलाफ तहरीर दे दी है।

जज बोले, फर्जी अभियुक्तों को लेकर आए हो
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी में सचिन कुमार उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। सचिन का कहना है कि बीते दिन वह पांच बाइक चोरों को लेकर न्यायालय में रिमांड मजिस्ट्रेट न्यायालय में गए थे। चोरों से सात बाइकें भी बरामद हुई थीं। जज साहब 5 बजे न्यायालय में आए। इसके बाद उनके द्वारा रिमांड हेतु सभी अभिलेख प्रस्तुत करते हुए याचना की गई, लेकिन जज साहब भड़क गये और बोले फर्जी अभियुक्तों को लेकर आए हो।

हर 10 मिनट में लगाई फटकार
सचिन का आरोप है कि जज साहब ने 10 बजे तक उन्हें अदालत में रोके रखा। हर 10 मिनट बाद उसे फटकार लगाई और कहा कि मुल्जिमों को फर्जी पकड़कर लाए हो। जज की अभद्रता और धमकियों से आहत होकर वह अपनी आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा और पटरियों पर बैठ गया। जानकारी थाने की पुलिस को हुई तो पुलिसकर्मी दौड़े-दौड़े रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। यहां उन्होंने सचिन कुमार को समझा-बुझाकर शांत किया और वापस ले गये।

“दरोगा की ओर से न्यायिक अधिकारी के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। इस मामले को लेकर जिला जज से मुलाकात कर पूरी जानकारी दी है। जिला जज ने लिखित में पूरी जानकारी मांगी है।”  – संजीव सुमन, एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top