Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी के सर्राफा कारोबारी से रंगदारी वसूलने आया लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

– स्लीपर सेल की तरह काम करने वाला स्थानीय गुर्गे भी दबोचा, मांगी थी एक लाख की रंगदारी

Lawrence Vishnoi’s Haldwani connection, DDC : हल्द्वानी के प्रतिष्ठित सर्राफा कारोबारी अंकुर अग्रवाल से रंगदारी वसूलने आया लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गैंग के एक स्थानीय गुर्गे को भी पकड़ा है, जो गैंग के लिए स्लीपर सेल की तरह काम करता था। इसी ने सर्राफा कारोबारी की रेकी कर जानकारी जुटाई है और पंजाब व दिल्ली में बैठे गैंग के अन्य साथियों तक पहुंचाई।

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि बीती 3 जुलाई को सर्राफा कारोबारी अंकुर अग्रवाल, सुरेश संस ज्वैलर्स के मालिक हैं। उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर लॉरेन्स विश्नोई गैंग के गुर्गे ने धमकाया और खुद को सिद्धू मूसेवाला का हत्यारा अंकित सिरसा बताते हुए एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही कहा, अगर रकम नहीं मिली तो उसे भी गोली मार दी जाएगी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर शातिर की तलाश शुरू की गई।

जिस व्हाट्सएप नम्बर से धमकी आई, उसका डेटा निकाला तो दिल्ली और पंजाब की लोकेशन मिली। टीमों को दिल्ली व पंजाब रवाना कर दिया गया। पंजाब पहुंचे टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट की टीम को पता लगा कि जिस नंबर से धमकी आई थी वह नंबर पंजाब की किसी महिला का है।

पुलिस ने तुरंत व्हट्सअप कंपनी से उस फोन की जानकारी मांगी, जिस पर व्हट्सअप नंबर चल रहा था। पता लगा वो फोन भी पंजाब में चल रहा था। उक्त नम्बर की तलाश की गई तो वह नम्बर किसी सोनू कुमार पाया गया। पता लगा सोनू, लॉरेंस विश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है और खुद को सिद्धू मूसेवाला का हत्यारा अंकित सिरसा बताता है।

पुलिस ने डेरा बस्ती पंजाब में सोनू के घर दबिश तो सामने आया कि पंजाब पुलिस उसे पहले ही तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। एसआई दीपक बिष्ट ने सोनू से पूछताछ की। जिसमें रामापार्क उत्तमनगर नई दिल्ली, मूल निवासी सुवालालकापुरा मुरैना मध्य प्रदेश के देवेन्द्र जाटव उर्फ रॉकी और हल्द्वानी के नागेन्द्र चौहान का नाम सामने आया। इधर, गिरफ्तारी की वजह से रॉकी और सोनू का संपर्क नहीं हो पाया तो रॉकी व नागेंद्र प्लान बदल दिया।

रंगदारी वसूलने रॉकी हल्द्वानी निकल पड़ा। उसे नागेन्द्र से मिलना था और पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने 15 जुलाई की रात रॉकी को टांडा जंगल के पास गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद तल्ला गोरखपुर हीरानगर निवासी नागेंद्र सिंह चौहान पुत्र स्व.राजेंद्र सिंह चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

शातिर पकड़ने वाली पुलिस टीम
शातिरों की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई महेन्द्र प्रसाद, टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश चन्द्र जोशी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह राणा, हे.कां. ललित श्रीवास्तव, कां. चन्दन, राजेश बिष्ट, अरविंद, नरेन्द्र धामी, अनिल टम्टा व धीरेन्द्र सिंह अधिकारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top