Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

बेटा लाता था स्मैक, उसकी पुड़िया बनाकर बेचती थी चच्ची

पुलिस की हिरासत में स्मैक तस्कर शकीला उर्फ चच्ची।

– फिर से पुलिस के चंगुल में फंसी शकीला उर्फ चच्ची, मां के पकड़े जाते ही बेटा फरार

Shakeela alias Chachi arrested, DDC : बेटा स्मैक खरीद कर लाता और उसकी मां शकीला उर्फ चच्ची स्मैक की पुड़िया बनाकर बेचती। चच्ची पहले भी पकड़ी जा चुकी है और एक बार फिर पुलिस के चुंगल में है। इस बार उसे एसओजी और पुलिस ने मिलकर पकड़ा। चच्ची के पकड़े जाते ही स्मैक खरीद कर लाने वाला उसका शातिर बेटा फरार हो गया। अब पुलिस फरार बेटे की तलाश कर रही है।

बीती 7 जून को मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज आलम और एसओजी प्रभारी संजीत राठौर टीम के साथ मल्ला देवला बागजाला के पास चेकिंग कर रहे थे। उन्हें बागजाला गांव की ओर एक महिला एक बाइक सवार को कुछ देती दिखाई दी। पुलिस आगे बढ़ी तो मोटर साइकिल सवार फरार हो गया, लेकिन महिला पकड़ी गई। तलाशी में महिला के पास से 48.35 ग्राम स्मैक और 10450 रुपये मिले। पूछताछ में उसने अपना नाम 60 वर्षीय बागजाला निवासी शकीला उर्फ चच्ची पत्नी महबूब बताया। साथ ही बताया कि स्मैक उसका बेटा शोएब खरीदकर लाता था और वह उसे पुड़िया बनाकर बेचती थी। पुलिस ने बताया कि स्मैक खरीद कर लाने वाला शोएब फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

शिकंजा कसा तो बनभूलपुरा छोड़ गौलापार बनाया ठिकाना
यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस ने चच्ची को गिरफ्तार किया हो। इससे पहले भी वह बनभूलपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है, तब भी उसे स्मैक तस्करी के आरोप में जेल भेजा गया था। बताया जाता है कि बनभूलपुरा में पुलिस का शिकंजा कसने के बाद चच्ची का धंधा चौपट हो गया। जिसके बाद उसने बनभूलपुरा का घर बेच दिया और गौलापार में अपने दामाद के घर रहने लगी। यहीं से उसने अपना धंधा नए सिरे से फैलाने शुरू किया।

तस्करी में बेटे भी जा चुके हैं जेल, एक नशे में बर्बाद हुआ
चच्ची का लगभग पूरा परिवार नशा तस्करी के धंधे में लिप्त है। पुलिस के मुताबिक उसके दो बेटे हैं। एक शोएब और दूसरे को लोग योयो कहकर पुकारते हैं। नशा तस्करी के मामले में दोनों ही जेल जा चुके हैं। दोनों बेटे अपनी मां के साथ मिलकर धंधा करते थे, लेकिन नशा बेचते-बेचते योयो स्मैक का लती हो गया। बताया जा रहा है कि नशे की लत की वजह से अब उस पर परिवार भरोसा नहीं करता। वह जेल से बाहर है और अब नशा की खुराक के लिए छोटी-मोटी तस्करी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top