Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

बेचारी बनकर फेसबुक पर मिली और व्हाट्सएप पर लाखों लूट ले गई

– फेसबुक पर अंजान महिला की फ्रैंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना पड़ा भारी, लगाई 20 लाख रुपये चपत

Cyber ​​Crime, DDC : पुलिस और सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद साइबर अपराध पर न तो लगाम लगती नजर आ रही है और न ही एक के बाद एक होने वाली घटनाओं से लोग जागरुक हो रहे हैं। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में ताजा मामले में एक महिला बेचारी और गरीब बनकर एक व्यक्ति को फेसबुक पर फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी। उसे ट्रेडिंग के बिजनेस में मोटे मुनाफे का झांसा दिया और व्हाट्सएप पर एक ग्रुप से जोड़ लिया। शुरुआती ट्रेडिंग में मुनाफा खाते में आया और युवक फंस गया। उसने थोड़े-थोड़े कर लगभग 19 लाख रुपये गवां दिए।

गैस गोदाम रोड सूर्या विहार मुखानी निवासी महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र स्व.डीएस जलाल की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महेंद्र के मुताबिक, कुछ समय पहले फेसबुक पर अज्ञात महिला ने उन्हें फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी, जो उन्होंने स्वीकार कर ली। जिसके बाद महिला ने फेसबुक मैसेंजर पर महेंद्र को मैसेज भेजने शुरू किए।

महिला ने अपना परिचय दिया और महेंद्र से शेयर मार्केट मे ट्रेडिंग के लिए कहा। मना करने पर उसने अपनी गरीब का हवाला दिया और कहा, आपकी ट्रेडिंग से उसे कुछ प्वाइंट मिल जाएंगे, जिससे उसे भी फायदा होगा। 24 अगस्त को महेंद्र को व्हाट्सएप कॉल आई।

कॉलर ने अपना नाम विधि बताया और एक वाटसप ग्रुप लूनो टीम में जोड़ दिया। 27 अगस्त को महेंद्र ने 10 हजार रुपये की ट्रेडिंग की और उन्हें 12019 का रिटर्न मिला। 29 अगस्त को 15 हजार लगाए और बदले में 19,495 रुपये का रिटर्न मिला। महेंद्र को अब एक दूसरे व्हाट्सएप ग्रुप मे जोड़ा गया। इसके बाद महेंद्र ने 50 हजार, 10 हजार, 10 हजार रुपये लगाए। महेंद्र को साढ़े पांच लाख लगाने को कहा गया। उन्होंने लगाए और मुनाफा 7 लाख रुपये दिखने लगा।

उन्होंने फिर 5,43,530 लगाए और जब उन्होंने पूरा रिफंड मांगा तो उनसे कुल जमा का 30 प्रतिशत और मांगा गया। यह पैसा जमा करने के बाद उनसे एक हफ्ता ट्रेडिंग के लिए और कहा गया। जिसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ, लेकिन अब तक वह 18,99,334 लाख रुपए लगा चुके थे। इसके बाद वह शिकायत लेकर मुखानी पुलिस के पास पहुंचे। मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साइबर पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top