Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

कोर्ट ने क्रिकेटर मनोज प्रभाकर पर दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश

– मनोज और उसके बेटे रोहन पर शहर के व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, व्यापारी को टरकाती रही पुलिस, फिर कोर्ट से लगाई गुहार

Case filed against cricketer Manoj Prabhakar, DDC : अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उसके बेटे रोहन प्रभाकर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लाखों रुपये के धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मनोज पर शहर के एक व्यापारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। मामले में व्यापारी पुलिस के महीनों चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

सौंदर्य उत्पाद बनाती है प्रभाकर की कंपनी
बरेली रोड निवासी जसविंदर सिंह भसीन, श्री गुरुनानक इंटरप्राइजेज के मालिक हैं। जसविंदर के मुताबिक उनकी फर्म कुमाऊ में सुपर स्टॉकिस्ट के तौर पर काम करती है, जो एफएमसीजी कंपनियों का फैक्ट्री से माल लेकर कुमाऊ में सप्लाई करती है। ऐसी ही एक कंपनी नेचुरंस हर्बल प्राइवेट लिमिटेड क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उसके बेटे रोहन प्रभाकर की थी, जो सौंदर्य उत्पाद बनाती थी। मनोज ने ढाई लाख रुपये लेकर उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर बनाया और ब्लैंक चेक लेकर माल दिया।

मार्केटिंग हेड ने मार्केट से वसूले रुपए
मनोज की कंपनी से उन्हें लगातार माल भेजा जाता और जसविंदर उसे सप्लाई कर देते। एक दिन अचानक मनोज ने अपनी कंपनी बंद कर दी। कंपनी से नया माल नहीं मिला और पुराना माल बाजार में फंस गया। आरोप है कि कंपनी का मार्केटिंग हेड ने मार्केट से सीधा पैसा उठवा लिया। इससे जसविंदर को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। अब मनोज अपनी बंद हो चुकी कंपनी को बेचने की फिराक में है।

उक्ता कर कोर्ट की शरण में पहुंचे जसविंदर
जसविंदर शिकायत लेकर कभी हल्द्वानी कोतवाली, कभी सीओ तो कभी एसएसपी के चक्कर काटते रहे। पुलिस जांच की बात कहकर उन्हें टरकाती रही, लेकिन कार्रवाई नहीं की। जसविंदर का कहना है कि उक्ता कर उन्होंने कोर्ट की शरण ली और सारे सुबूत न्यायालय के समक्ष पेश किए। जिसके बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार पांडे ने मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्जकर जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि कोर्ट का आदेश मिलते ही मालमे में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पिछले साल लखनऊ के व्यापारी ने लिखाया था मुकदमा
मनोज प्रभाकर पर पिछले साल भी हल्द्वानी कोतवाली में 11.44 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा पुरानी सब्जी मंडी लखनऊ उत्तर प्रदेश निवासी नीरज कुमार शुक्ल ने दर्ज कराया था। मनोज ने उन्हें भी सुपर डिस्ट्रीब्यूटर बनाया था। वर्ष 2023 में मनोज ने बैठक बुलाकर सारे सेल्स स्टाफ को निकाल दिया और कहा नई टीम रखी जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बाद में पिता-पुत्र ने नीरज का फोन उठाना भी बंद कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top