– पुलभट्टा में मेडिकल स्टोर संचालक NDPS में फंसा, 20 हजार से ज्यादा नशीली खुराक जब्त
Drug consignment found in medical store, JMN : कुमाऊं पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर बड़ा हमला बोला है। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के नेतृत्व में स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स कुमाऊँ (SOTF) ने मेडिकल सिस्टम के भीतर पनप रहे नशे के कारोबार का पर्दाफाश किया है।
25 फरवरी 2026 को पुलभट्टा थाना क्षेत्र में की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का भारी भंडार बरामद किया गया, जिसे अवैध रूप से युवाओं और नशेड़ियों तक पहुंचाया जा रहा था।
💊 मेडिकल स्टोर से क्या-क्या निकला?
जांच टीम जब ए.के. मेडिकल स्टोर पहुंची, तो दवाइयों की आड़ में छुपा नशे का पूरा स्टॉक सामने आ गया।
* Tramadol के 14,472 कैप्सूल
* Alprazolam की 5,670 टैबलेट
* Tramadol के 50 इंजेक्शन
यह सभी दवाइयां NDPS Act के तहत नियंत्रित एवं प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं।
👤 कौन चला रहा था नशे का यह अड्डा?
मेडिकल स्टोर का संचालन शकूर खान पुत्र सब्बीर खान, निवासी शक्तिफार्म रोड, ग्राम सेदोरा द्वारा किया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध NDPS Act में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह भी खंगाला जा रहा है कि दवाइयों की सप्लाई कहां से और किन-किन तक जा रही थी।
👮♀️ कार्रवाई में शामिल संयुक्त टीम
* SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र की विशेष टीम
* औषधि नियंत्रक विभाग, रुद्रपुर
* थाना पुलभट्टा पुलिस


