Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद, बंद किया गया अटारी बॉर्डर

– पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने लिए बेहद कड़े फैसले

Pahalgam terrorist attack, DDC : पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बेहद कड़े फैसले किए हैं। इनमें से एक है पाकिस्तान की ओर जाने वाला पानी। भारत सरकार ने इस पानी को पाकिस्तान की ओर जाने से रोक दिया है। इतना ही नहीं अटारी बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट कमेटी की बैठक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए हैं, जिसमें सिंधु जल समझौता पर रोक, वीजा रद्द करना, अटारी बॉर्डर बंद करने जैसे अहम फैसले शामिल हैं। भारत सरकार के फैसलों से पाकिस्तान में खबलली मच गई है। पाकिस्तान ने आज (गुरुवार) राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए। सीसीएस ने फैसला किया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को दक्षेस वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा अतीत में पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए ऐसे सभी वीजा रद्द माने जाएंगे।

पाकिस्तान ने लिया भारत को जवाब देने का फैसला
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार रात कहा कि सिंधु जल समौझते को रोकने और राजनयिक संबंधों में कटौती करने के भारत के कदम पर उचित जवाब के लिए शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व बृहस्पतिवार को बैठक करेंगे। आसिफ ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक बैठक आयोजित की जाएगी।’’ कहा कि ‘‘भारतीय कदमों का उचित जवाब देने के लिए निर्णय लिए जाएंगे।’’ इस बैठक में सेना के तीनों अंगों के प्रमुख और प्रमुख कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। ऐसी बैठकें ऐसे महत्वपूर्ण अवसरों पर बुलाई जाती हैं जब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी होती है।

सीसीएस की बैठक में लिए गए फैसले
1. 1960 की सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेगी, जब तक कि पाकिस्तान सीमापार आतंकवाद को अपना समर्थन विश्वसनीय रूप से बंद नहीं कर देता।
2. एक मई तक राजनयिक संबंधों में और कटौती के माध्यम से पाकिस्तानी और भारतीय उच्चायोगों में तैनात लोगों की कुल संख्या घटाकर 55 से 30 कर दी जाएगी।
3. पाकिस्तानी नागरिकों को दक्षेस वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और एसवीईएस वीजा के तहत भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय है।
4. पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित (पर्सोना नॉन ग्राटा) घोषित किया गया है’’ तथा उनसे एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।
5. भारत भी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना, वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। अटारी में एकीकृत सीमा चौकी को बंद करने के बारे में मिस्री ने कहा कि जो लोग वैध प्रमाण-पत्र के साथ सीमा पार गए हैं, वे एक मई से पहले उस मार्ग से लौट सकते हैं।

हमले के बाद हिरासत में लिए गए 1450 लोग
बुधवार को हुई कार्रवाई में पुलिस सुंबल ने 13 आरआर और सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के साथ मिलकर कनिपोरा नैदखाई ऑर्चर्ड्स में रईस अहमद डार और मोहम्मद शफी डार नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1 एके 56, एके 56 राइफल के 30 राउंड, एक मैगजीन और 1 चीनी ग्रेनेड बरामद किया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे दक्षिण कश्मीर में 250 से ज़्यादा ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) को हिरासत में लिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर शुरू की गई गहन जांच और पूछताछ अभियान के तहत इन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा कश्मीर में करीब 1200 लोगों को हिरासत में लिया गया है जो आतंकवाद से संबंधित मामलों में आरोपी हैं। कुल मिलाकर 1450 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top