Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

एक्शन में एसएसपी मीणा, 5 दिन में दो दरोगा समेत 6 सस्पेंड

– 25 अप्रैल को एसआई बबीता और सिपाही आकाश, 28 अप्रैल को एसआई नरेंद्र कुमार और सिपाही सुनील कुमार और 29 अप्रैल को सिपाही हरीश चंद्र व चंद्र प्रकाश निलंबित

SSP suspended, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में तैनात लापरवाह और गैरजिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का एक्शन लगातार जारी है। पिछले चार दिनों में दो दरोगा और यातायात के दो सिपाही लापरवाही का खामियाजा भर चुके हैं। अब पांचवें दिन दो और सिपाहियों पर निलंबन की गाज गिरी है। दोनों न सिर्फ लापरवाह थे, बल्कि अधिकारियों के निर्देशों की लगातार अनदेखी कर रहे थे। एसएसपी ने ऐसे कर्मियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

एसएसपी के मुताबिक मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता, लापरवाही और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट नहीं करने वाले दो सिपाहियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। खनस्यूं थाने में तैनात कांस्टबेल हरीश चंद्र उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद ड्यूटी नही जा रहा था। जानबूझकर वह अधिकारियों के निर्देशों का अनदेखी कर रहा था।

इसके अलावा हल्द्वानी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल चंद्र प्रकाश जोशी भी ड्यूटी पर लापरवाह था। ड्यूटी में रहते हुए वह अस्पताल से प्राप्त सूचना मेमो पर कार्रवाई नही कर रहा था और न ही इसकी जानकारी अधिकारियों को दे रहा था। एसएसपी ने दोनों को निलंबित करते हुए सभी को इमानदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि लापरवाही पाए जाने पर किसी को बक्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि इससे पहले 25 अप्रैल को एसएसपी ने तल्लीताल थाने में तैनात रहीं एसआई बबीता को निलंबित कर दिया था। वो भी ड्यूटी के दौरान गायब थीं। इसी दिन हल्द्वानी यातायात सेल में नियुक्त कांस्टेबल आकाश कुमार को निलंबित किया गया। आकाश राजपुरा क्षेत्र में घटित एक धार्मिक प्रकरण में एक पक्ष का समर्थन कर रहा था, जिसकी अगुवाई उसका भाई कर रहा था। भाई का साथ देने के लिए वह ड्यूटी छोड़कर हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गया था।

28 अप्रैल को उन्होंने राजपुर चौकी प्रभारी रहे नरेंद्र कुमार और पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर ड्यूटी में तैनात सिपाही सुनील कुमार को निलंबित किया था। एसआई नरेंद्र 27 अप्रैल को हल्द्वानी कोतवाली के नाइट अफसर थे। इस रात एक आत्महत्या हुई, लेकिन यह सूचना उन्होंने अधिकारियों तक नहीं पहुंचाई। इसके अलावा सिपाही सुनील कुमार ड्यूटी से गायब थे। उन्हें पहले भी सीओ और पुलिस लाइन के आरआई कई बार समझा चुके थे और चेतावनी दे चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top