91 साल की मालकिन को जर्मन शेफर्ड ने नोंच-नोंच कर मार डाला

– घटना के वक्त घर में मौजूद थे पोता और बहू, कमरे से निकले तो फर्श पर पड़े थे मां के टुकड़े

German Shepherd kills mistress, DDC : अपने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते को खाना खिलाने गई 91 साल की मोहिनी त्रिवेदी को उन्हीं के वफादार कुत्ते ने मौत के घाट उतार दिया। खाना खाने के बजाय कुत्ता अपनी ही मालिकन पर झपट पड़ा। नोंच-नोंच कर उनके टुकड़े किए और खा गया। घर में मौजूद पोता और बहू कमरे से बाहर निकले तो फर्श खून से लाल और शव के टुकड़े पड़े थे। कानपुर के विकास नगर में हुई घटना से डॉग लवर्स भी दहशत में हैं। नगर निगम की टीम ने कुत्ते को कब्जे में ले लिया है।

घटना होलिका दहन से ठीक एक दिन पहले 13 मार्च की है। मोहिनी त्रिवेदी के घर में उनकी बहु किरण और पोता धीर प्रशांत त्रिवेदी रहते हैं। घटना वाले दिन सब अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। मोहिनी देवी अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते को खाना देने गईं। थोड़ी देर बाद कुत्ते के भौंकने की आवाजें आने लगीं। कमरे में मौजूद लोगों को लगा कि उनका जर्मन शेफर्ड शायद किसी बाहरी व्यक्ति पर भौंक रहा है, लेकिन फिर उन्हें मोहिनी के चीखने की आवाज आई।

घरवाले जब बाहर निकले तो मोहिनी को लहूलुहान फर्श पर पड़ा पाया। कुत्ते ने उनके चेहरे, पेट और कमर पर बुरी तरह काटा था। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय पार्षद राजकिशोर यादव ने पुलिस और नगर निगम को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद नगर निगम के अधिकारी उसे अपने साथ ले गए। पार्षद ने कहा, कुत्ते ने महिला को कई जगह से फाड़ डाला। इस घटना से उन सब लोगों में डर समा गया है, जिन्होंने कुत्ता पाल रखा है।

जिसे बच्चे की तरह पाला, उसी ने मार डाला
महिला ने अपने बच्चे की तरह कुत्ते को पाला था। उसी कुत्ते ने उसकी हत्या कर दी। कुत्ते ने महिला की ऐसी स्थिति कर दी थी कि उनके बहु-बेटे भी पास नहीं जा पा रहे थे। पार्षद ने कहा, हम प्रयास करेंगे कि जिन घरों में भी कुत्ते पाले गए हैं, उनका रजिस्ट्रेशन हो। उनकी जानकारी नगर निगम के पास उपलब्ध कराई जाए।

“दादी ने डंडे से मारा था, इसलिए हमला किया…”
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मृतका के पोते ने नगर निगम में आवेदन दिया और कुत्ते को वापस मांगा। निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरके निरंजन के हवाले से बताया गया कि महिला के पोते ने एक हलफनामा दिया है। उसमें बताया गया कि कुत्ता हिंसक नहीं था। पोते के मुताबिक, दादी ने कुत्ते को डंडे से मार दिया था इसलिए उसने हमला किया। उसने हलफनामा में ये भी लिखा कि वो भविष्य में इस तरह की घटना की जिम्मेदारी लेता है। मृत महिला के पोते ने ये भी लिखा कि कुत्ते के कारण उनके घर पर कोई खाना नहीं खा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top