Breaking News
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट उत्तराखंड।
सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, हल्द्वानी शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाईकोर्ट
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर

पाकिस्तान का नाम सुनते ही बौखलाया बनभूलपुरा का पाक परस्त मुल्ला

– बनभूलपुरा में बाइक हटाने को लेकर आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग

Dispute in Banbhulpura, DDC : जंग भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़ी है, लेकिन इसका असर हल्द्वानी में भी नजर आ रहा है। सोमवार को एक मामूली सी बात का बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में बतंगड़ बना और बखेड़ा खड़ा हो गया। यहां एक बाइक को लेकर शुरू हुई बहस जरा देर में पाकिस्तान तक पहुंच गई। पाकिस्तान का नाम सुनते ही समुदाय विशेष का व्यक्ति आगबबूला हो गया और मारपीट पर आमादा हो गया। अच्छी बात यह रही है कि वहां मौजूद लोगों ने मामला बढ़ने से पहले ही संभाल लिया।

यह घटना सोमवार रात करीब 8 बजकर 10 मिनट की है। बनभूलपुरा में चोरगलिया रेलवे क्रासिंग बंद थी। बनभूलपुरा और गौलापुल की ओर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। बनभूलपुरा की ओर सड़क पर एक बाइक खड़ी थी, जो रास्ता बाधित कर रही थी। संभवत: एक व्यक्ति को जाने की जल्दी थी और वह रेलवे फाटक के नीचे से होकर जाना चाह रहा था, लेकिन तिरछी खड़ी बाइक उसका रास्ता रोक रही थी।

इसको लेकर शोरशराबा हुआ तो बाइक का मालिक समुदाय विशेष का व्यक्ति वहां पहुंचा। अपनी बाइक को हटाने के बजाय वह जल्दी में खड़े बाइक सवार व्यक्ति से उलझ गया। बाइक मालिक बाइक हटाने को राजी नहीं हुआ तो सामने वाला बोल पड़ा कि इसीलिए तो पाकिस्तान पर बम गिर रहे हैं। इतना सुनते ही समुदाय विशेष का व्यक्ति बौखला गया। वह मारपीट पर आमादा हो गया।

कुछ ही देर में जरा सी बात दो समुदायों के बीच तनाव फैलाने वाली जंग में तब्दील होने लगी। यह देख वहां खड़े लोगों ने किसी तरह समझाबुझा कर मामला शांत कराया। हालांकि जुबानें बंद नहीं हुई और गनीमत रही कि तभी रेलवे का फाटक खुल गया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि इस प्रकार की शिकायत उन तक नहीं पहुंची है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top