– उधम सिंह नगर के टांडा जंगल में संजय वन के पास हुआ हादसा
Accident in Tanda forest, DDC : उधम सिंह नगर और हल्द्वानी के बीच टांडा जंगल में बुधवार रात भयावह सड़क हादसा हुआ। शादी से लौट रहे दोस्तों की कार आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य चार बुरी तरह घायल हो गए।
रुद्रपुर निवासी 32 वर्षीय विनोद तिवारी, 24 वर्षीय शशांक सुयाल, उमेश भट्ट, कमल, अमन और उमेश सिंह मंगलवार को हल्द्वानी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया जाता है कि वापसी के दौरान टांडा जंगल के पास उनकी कार संख्या UK 06 AF 7305 आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि हादसे में 32 वर्षीय विनोद तिवारी और 24 वर्षीय शशांक सुयाल की मौत हो गई, जबकि उमेश भट्ट, कमल, अमन और उमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
![रुद्रपुर जिला अस्पताल में घायल का हाल लेती पुलिस](https://dakiyaa.com/wp-content/uploads/2024/12/1733934983-300x200.webp)
घटना की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर हादसे की खबर के बाद शहर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।