Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

बड़ा हादसा : शादी से लौट रहे दोस्तों की कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, दो दोस्तों की मौत

– उधम सिंह नगर के टांडा जंगल में संजय वन के पास हुआ हादसा

Accident in Tanda forest, DDC : उधम सिंह नगर और हल्द्वानी के बीच टांडा जंगल में बुधवार रात भयावह सड़क हादसा हुआ। शादी से लौट रहे दोस्तों की कार आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य चार बुरी तरह घायल हो गए।

रुद्रपुर निवासी 32 वर्षीय विनोद तिवारी, 24 वर्षीय शशांक सुयाल, उमेश भट्ट, कमल, अमन और उमेश सिंह मंगलवार को हल्द्वानी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया जाता है कि वापसी के दौरान टांडा जंगल के पास उनकी कार संख्या UK 06 AF 7305 आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि हादसे में 32 वर्षीय विनोद तिवारी और 24 वर्षीय शशांक सुयाल की मौत हो गई, जबकि उमेश भट्ट, कमल, अमन और उमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

रुद्रपुर जिला अस्पताल में घायल का हाल लेती पुलिस
रुद्रपुर जिला अस्पताल में घायल का हाल लेती पुलिस

घटना की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर हादसे की खबर के बाद शहर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top