ASI का खामियाजा थानेदार ने भरा, DGP खफा, SSP ने लाइन हाजिर किया

– 30 अगस्त को हुई वीसी में डीजीपी ने चोरगलिया  थानाध्यक्ष से साक्ष्यों को लेकर पूछा था सवाल, नही दे पाए थे जवाब

Chorgalia police station chief on line duty, DCC : डीजीपी की वीसी में सही जवाब न देने पर चोरगलिया थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। ये मामला एक साक्ष्य संकलन से जुड़ा है, जिसकी जांच चोरगलिया थाने के एक एडिशनल एसआई कर रहे थे। एडिशनल एसआई ने अपना काम पूरा नही किया और थानेदार ने उनकी कारगुजारी की पूरी जानकारी नही रखी। वीसी हुई हुई तो थानेदार जवाब नही दे पाए और एएसआई के किए का खामिजाय उन्हें भरना पड़ा।

बीती 30 अगस्त को डीजीपी दीपम सेठ वीसी के जरिये नैनीताल पुलिस से जुड़े थे। वीसी में तमाम लंबित जांचों को लेकर एक-एक कर सभी थानाध्यक्ष से वह जवाब तलब कर रहे थे। इस बीच चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी का भी नंबर आया। बताया जाता है कि पिछले वर्ष की एक लंबित जांच और उससे जुड़े साक्ष्य संकलन के बारे में डीजीपी ने थानाध्यक्ष से सवाल किया और वह अपने जवाब से डीजीपी को संतुष्ट नहीं कर पाए।

इस पर डीजीपी ने एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा को निर्देशित किया कि वह तत्काल चोरगलिया थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करें। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच एडिशनल एसआई विजय राणा कर रहे थे। ई साक्ष्य एप पर उन्हें संपूर्ण जानकारी भरनी थी, जो उन्होंने भरी नही।

एडिशनल एसआई ने जो भी किया, थानेदार ने उनसे फॉलोअप भी नहीं लिया और जब वीसी में नम्बर आया तब वह डीजीपी को जवाब नही दे पाए। इससे डीडीपी बेहद खफा हो गए। चूंकि थानाध्यक्ष होने के नाते राजेश जोशी की जवाबदेही बनती है तो उन्हें एडिशन एसआई के किए का खामियाजा भुगतना पड़ा।

एसएसपी प्रह्लाल नारायण मीणा ने बताया कि डीजीपी के निर्देश के बाद चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top