13 साल का हार्दिक 25 दिन से गायब, एक किशोर और लापता

हार्दिक कनौजिया का फाइल फोटो।

– पति से अलग रह रही पत्नी बीच रास्ते में छोड़ गई थी बेटा

Teenagers missing from Banbhulpura and Mukhani, DDC : बनभूलपुरा थानाक्षेत्र से लापता 13 साल के हार्दिक का 15 दिन गुजर जाने के बाद भी कई सुराग नहीं है। वहीं मुखानी थानाक्षेत्र से 14 साल का एक किशोर और लापता हो गया। मुखानी पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

वार्ड 37 हरिपुर शील कालोनी निवासी रेखा अधिकारी पत्नी हरीश अधिकारी ने मुखानी पुलिस को बताया कि 31 जुलाई को उनका 14 वर्षीय बेटा हितार्थ अधिकारी घर से निकला था और फिर लौट कर नहीं आया। मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।

वहीं चौधरी कालोनी बरेली रोड निवासी रमन कनौजिया ने बनभूलपुरा को बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा हार्दिक बीती 7 जुलाई की शाम कॉपी लेने घर से निकला था। वह पुलिस के पास पहुंचे तो पता लगा कि बेटा अपनी मां पूनम के पास है, जो कुछ वर्षों से उनसे अलग रह रही है।

अगले दिन पूनम बेटे को गोल्डन फर्नीचर बरेली रोड छोड़ कर चली गई और तभी से उसका कहीं पता नहीं है। बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि बच्चे की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top