Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

आईटीआई गैंग से बदला लेने जा रहा फूलचौड़ गैंग बाइक से गिरा

– चार बाइकों पर सवार होकर निकले थे गुर्गे, पुलिस दौड़ाया तो गिरे, एक गुर्गे से मिला तमंचा

Phoolchaur gang’s henchman arrested, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित हल्द्वानी में एक बार फिर दो गैंग के बीच अदावत की खबर सामने आई है। यहां आईटीआई गैंग से हिसाब चुकता करने की नीयत से बाइक पर सवार होकर निकले फूलचौड़ गैंग के गुर्गों का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और भागने की फिराक में बाइक सवार गुर्गे गिर गए। एक तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया, लेकिन बाकी बाइक सवार फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार, कांस्टेबल अनिल टम्टा और प्रदीप सिंह को गश्त के दौरान सेन्ट लॉरेन्स स्कूल के पास एक लड़के ने खबर दी कि कुछ लड़के बाइकों पर सवार होकर देवलचौड़ इंटर कॉलेज की जा रहे हैं और उनमें से एक के हाथ में तंमचा है। पुलिस फौरन आरोपियों की ओर बढ़ी।

देवलचौड़ इंटर कॉलेज की ओर पुलिस पहुंची तो 4 बाइकों पर सवार युवक गुसाई फॉर्म से देवलचौड़ इंटर कॉलेज की ओर जाते दिखे। पुलिस ने पीछा किया तो शिव दुर्गा विहार ईसाई फार्म कॉलोनी पर मोड पर एक बाइक सवार गिर गया। बाइक चला रहा युवक बाइक उठा कर भाग निकला, लेकिन पीछे बैठा युवक बाइक पर दोबारा नहीं बैठ सका।

पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसके पास से तमंचा बरामद किया। आरोपी ने अपना नाम छड़ायल चौराहा तीसरी कालोनी मय्यूर कुंज विहार निवासी निर्मल कोहली पुत्र भूपेंद्र प्रसाद कोहली बताया।

निर्मल ने पुलिस को बताया, कुछ दिन पहले फूलचौड़ गैंग के राहुल थापा के साथ आईटीआई गैंग के कमलेश ने कुछ लडकों से मारपीट की थी और वह अपने साथियों के साथ राहुल थापा की तरफ से कमलेश और उसके लड़कों से बदला लेने जा रहे थे। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top