Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

बगैर लिए पास हुआ लोन, जिसका खाता उसे पता ही नहीं

– लोन के लिए बैंक पहुंचा तो पता लगा पहले ही चल रहा है लोन और किस्तें भी हो रही हैं बाउंस

Loan pass without taking DDC : बैंक खाता आपका और लोन कोई और ले ले तो। जाहिर आप भी सोचेंगे कि ये कैसे हो सकता है। अगर बैंक खाता आपका है तो उस खाते पर लोन भी आपको ही मिलेगा, लेकिन हल्द्वानी में एक अनोखा मामला सामने आया। जहां खाता धारक के खाते पर लोन पास हो गया और उसे पता ही नहीं लगा। पता तब लगा जब पीड़ित खुद लोन अप्लाई करने बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचा। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होम लोन लेने पहुंचा तो हुआ खुलासा
बनभूलपुरा के इंद्रानगर निवासी मोहम्मद सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, उसे होम लोन की जरूरत थी। बीती 30 जून को वह अपने होम लोन की जानकारी के लिए ऊधमसिंह नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गया था। तब पता चला कि उसकी सिविल कम है। बैंक कर्मियों ने बताया कि उसके पेनकार्ड पर कैपिटल ट्रस्ट की ओर से 73,969 रुपये का लोन पहले से चल रहा है। वर्तमान में लोन की धनराशी 95,337 हो चुकी है। इसकी किस्तें भी जमा नहीं की जा रही हैं।

कैपिटल ट्रस्ट के लोगों ने भी टरकाया
पीड़ित ने जब देवलचौड़ स्थित कैपिटल ट्रस्ट के प्रबंधक राहुल और सुल्तानपुर दिल्ली स्थित मुख्यालय में जानकारी की तो उन्होंने भी इसके बारे में कुछ नहीं बताया। पीड़ित ने अल्पसंख्यक आयोग से भी मामले की शिकायत की है। बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top