Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

पंजाब तक फैला है मुकेश का नेटवर्क, मुंह नहीं खोल रहे मुखबिर

– मुकेश के हल्द्वानी में होने की खबरों के बीच पुलिस ने बढ़ाया तलाश का दायरा

Nainital Milk Union President, DDC : नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी के फरार अध्यक्ष मुकेश बोरा का नेटवर्क पंजाब तक फैला है। पिछले 24 दिनों से उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में खाक छान रही पुलिस ने अब तलाश का दायरा बढ़ा दिया है। प्रबल संभावना है कि मुकेश बोरा पंजाब में ही कहीं दुबका बैठा है। इसको देखते हुए पुलिस ने उसकी तलाश का दायरा पंजाब तक बढ़ा दिया है। हालांकि एक पेशेवर अपराधी न होने के बावजूद मुकेश लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है और उसके करीबी जो उसके लिए मुखबिरी कर रहे थे, वह पुलिस के सामने मुंह नहीं खोल रहे हैं।

दुष्कर्म और पॉक्सो का आरोपी है मुकेश बोरा
मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। एक सितंबर को मुकदमा हुआ और अगले ही दिन मुकेश फरार हो गया। तब से अब तक मुकेश चार बार पुलिस के सामने से निकल चुका है, लेकिन हाथ नहीं आया। पहले सुराग मिला कि बरेली उत्तर प्रदेश में उसका आका है, जो उसे शरण दे सकता है।

आका ने दिल्ली भेजने में की थी मदद
माना जा रहा है कि 19 सितंबर को मुकेश वहां गया भी, लेकिन पुलिस पीछे थी तो वह रुका नहीं। उसके आका ने उसे उसी रात दिल्ली रवाना कर दिया। मुकेश का अपना मोबाइल बंद था और वह दूसरे नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था। फरारी के दौरान उसने आधा दर्जन नए सिम कार्ड का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इन नंबरों का ट्रैक किया तो दिल्ली की लोकेशन मिली और तलाश में टीम को दिल्ली भी रवाना कर दिया गया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

पंजाब और हरियाणा से आता है दुग्ध संघ का दूध
पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पता लगा कि दुग्ध संघ में बड़ी मात्रा में पंजाब और हरियाणा से दूध आता है। पता यह भी लगा कि दुग्ध संघ का अध्यक्ष होने के नाते उसके पंजाब और हरियाणा से दूध सप्लाई करने वालों से भी गहरे संबंध है। आशंका है कि मुकेश पंजाब और हरियाणा में अपने मजबूत संबंधों का इस्तेमाल कर सकता है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि आरोपी की को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में टीमों को दिल्ली, यूपी और पंजाब के अलावा अन्य स्थानों पर भेजा गया है।

कुर्की के बाद अब निरस्त होंगे असलहों के लाइसेंस
फरारी काट रहा मुकेश बोरा पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद नहीं लौटा तो पुलिस ने कोर्ट से कुर्की की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर पुलिस ने मुनादी कराई और फिर कुछ दिन बाद उसके धारी और हल्द्वानी स्थित आवासों की कुर्की कर दी गई। मुकेश बोरा को इससे भी फर्क नहीं पड़ा। इधर, पुलिस जांच में सामने आया कि मुकेश बोरा के पास दो लाइसेंसी असलहे हैं। अब पुलिस इनके लाइसेंस निरस्तीकरण की तैयारी कर चुकी है। एसएसपी ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेज दी गई है।

नेता और प्रापर्टी डीलर को एसओजी ने उठाया
एसओजी की टीम ने एक नेता और प्रापर्टी डीलर को पूछताछ के लिए उठाया है। बताया जा रहा है ​ये नेता और प्रापर्टी डीलर भीमताल के रहने वाले हैं। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेसी नेता देवेंद्र और सुरेंद्र सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। उनके मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। कुछ के नंबरों की सीडीआर भी खंगाली जा रही है। सूत्र बताते हैं कि चालक ने ही परिवहन कर अ​धिकारी, देवेंद्र, सुरेंद्र और आशा रानी के बारे में बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top