Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

कथित पत्रकार पर FIR, दूसरी के लिए पहली वाली को दिया तीन तलाक

– पीड़िता के भाई ने अपने जीजा पर लगाया अवैध संबंध का आरोप

FIR against journalist, DDC : बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में दूसरी वाली के लिए एक कथित पत्रकार ने पहली वाली को तीन तलाक दे दिया। इससे पहले उसने जमकर ड्रामा किया। जहर बताकर नशे को गोलियां निगल कर पत्नी और मायके वालों को डराया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी पोल खुल गई। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समेत पांच लोगों पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के तहत मुकदमा कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के 2 साल बाद लड़की लेकर भागा
जोशी विहार गौजाजाली निवासी मो. समीर ने पुलिस को बताया कि 16 वर्ष पहले उसकी बहन रीना का निकाह वारसी कालोनी बनभूलपुरा निवासी समी आलम से हुआ था। दोनों की दो बेटियां हैं। आरोप है कि समी शादी के दो वर्ष बाद एक लड़की को लेकर भाग गया। उसे पुलिस ने पकड़ा तो समी ने माफी मांग ली। हालांकि वह हरकत से बाज नहीं आया। समी खुद को पत्रकार बताकर बहन को धमकाने, मारपीट करने लगा। 6 नवंबर को समी ने बहन से मारपीट की। अगले दिन समीर बहन को लेकर घर आ गया। 8 नवंबर को समी ने उनके घर में घुस कर तोड़फोड़ कर दी। धमकाया कि अगर रीना घर नहीं लौटी तो वह तलाक दे देगा। इस पर वह ससुराल लौट गई।

दूसरी के बारे में पूंछा तो खाया जहर
ससुराल पहुंचकर पत्नी को खबर मिली कि समी ने दूसरा निकाह कर लिया है। 9 नवंबर को रीना ने इस संबंध में समी से पूछताछ कर की तो समी ने जहर बता चार गोलियां निगल लीं। जहर से डरे परिजन उसे सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले गए। जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। एसटीएच में पता लगा कि उसने जहर नहीं नशे की गोलियां खाई हैं। 10 नवंबर को समी अस्पताल से घर पहुंचा तो उसने रीना को तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया।

आरोपी समेत 5 पर FIR
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर समी आलम, उसकी मां जरीना, बहन गुड़िया, भाई दानिश, बहन साईस्ता के खिलाफ मारपीट व तीन तलाक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top