Breaking News
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार
नैनीताल रोड पर पिकअप ने शिक्षा विभाग के अनुसेवक को कुचला।
बेटी का जन्मदिन, मिठाई ले जा रहे पिता को पिकअप ने कुचला
भारत से लापता हुआ मानसून।
लापता हुआ मॉनसून, सूखे की आहट?

4 हजार में मनचाहा प्यार, फतेह खान पहाड़ में फैला रहा जाल

– गली-गली घूम रहे खुद को महागुरु कहने वाले फतेह खान के नुमाइंदे

Desired love in 4 thousand, DDC : दिल के मारे हों या फिर किसी बड़ी मुसीबत में फंसे लोग। ऐसे लोगों को अगर काम बनता दिखता है तो वह हर किसी पर भरोसा कर लेते हैं। हर वो काम करने को भी तैयार हो जाते हैं, जिस पर भरोसा करना मुश्किल हो। लोगों की ऐसी ही मजबूरियों का फायदा उठाने के लिए एक महागुरू पहाड़ पर जाल बिछा रहा है। दावा कर रहा है कि सिर्फ 4 हजार रुपये में वह लोगों को उनका मनचाहा प्यार दिला सकता है।

खुद को महागुरू फतेह खान बताने वाला यह बाबा मुरादाबाद का रहने वाला है। इन दिनों हल्द्वानी और कुमाऊं के पहाड़ में इसके गुर्गे गली-गली फैले हुए हैं। लोगों को यहां-वहां, किसी लावारिस खड़ी मोटर साइकिल पर, किसी दुकान या किसी पार्क में बड़ी संख्या में विजिटिंग कार्ड मिल रहे हैं। इस कार्ड पर कथित महागुरू का व्हाट्सएप नंबर भी लिखा है।

ये महागुरू खुद को वशीकरण और मुठकरनी का स्पेशलिस्ट बताता है और कार्ड में लिखता है कि वह मनचाहा प्यार दिला सकता है, प्रेमी-प्रेमिका को वश में करा सकता है, नशा छुड़वा सकता है, जमीनी झगड़े पल भर में निपटा सकता है। प्रेमी-प्रेमिका, बेटा-बेटी, पति या पत्नी अगर किसी दूसरे के वश में हैं तो समाधान कर सकता है। दावा तो यहां है कि अगर किसी को उसकी शक्तियां अपनी आंखों से देखनी हैं तो देख सकता है। हालांकि यह कोरा अंधविश्वास है। सीओ सिटी नितिन लोहनी का कहना है कि यदि इस मामले में ठगी की शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।

स्टांप पेपर में लिखकर देने को तैयार हुआ
कथित महागुरू के ठेरों कार्ड शुक्रवार को नैनीताल रोड मिले। कार्ड में लिखी बातें पढ़कर हंसी आई और जिज्ञासा भी पैदा हुई। हमने कार्ड पर लिखे नंबर फोन किया और खुद को बेचारा प्रेमी बताया। महागुरू ने दावा किया कि वह 4 हजार रुपये में प्रेमिका को वापस दिलवा सकता है। सिर्फ व्हाट्सएप पर प्रेमी-प्रेमिका की फोटो भेजनी होगी। 10 हजार रुपये देने पर महागुरू अपना दावा स्टांप पर लिखकर देने को भी तैयार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top