Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

विधायक महेश का आपत्तिजनक ऑडियो वायरल, सुनकर पक जाएंगे कान

– अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा के विधायक महेश सिंह जीना फिर सुर्खियों में

Audio of MLA Mahesh Jeena goes viral, DDC : अपनी जुबान के लिए अकसर सुर्खियों ने रहने वाले अल्मोड़ा जिले से सल्ट विधानसभा के विधायक महेश सिंह जीना एक बार सुर्खियों में हैं। विधायक एक युवक के साथ फोन पर गाली-गलौज करते सुनाई दे रहे हैं। विधायक लगातार गालियां दे रहे हैं और युवक सर-सर कर रहा है। हालांकि लगातार गालियां सुनने के बाद युवक ने भी उन्हें 2027 के चुनाव में देख लेने की धमकी दे डाली। अब विधायक मामले में कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। हालांकि dakiyaa.com इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

कूपी हादसे में मौत पर नहीं पहुंचने से नाराज था युवक
ऑडियो चार नवंबर को हुए कूपी हादसे के बाद का बताया जा रहा है। ऑडियो के मुताबिक शंभू लखेड़ा नाम के युवक ने विधायक जीना को फोन किया और अपने रिश्तेदार की मौत पर नहीं आने पर नाराजगी जताई। इस पर विधायक ने अपनी दिक्कतें और देर रात तक किए गए कार्यों के बारे में बताया।

आपके बस की कुछ नहीं, विधायक बोले-जूता मारूंगा
विधायक ने युवक पर लोनिवि अधिकारियों के साथ अभद्रता करने और काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कड़ी नसीहत दे दी। इस पर युवक ने भी विधायक से कहा कि आप में जितनी ताकत है लगा लेना, आपके बस की कुछ नहीं है। यहां तक कह दिया कि जहां मिलना है मिल लो, मैं डरता नहीं हूं। इस पर विधायक का पारा सातवें आसमान में पहुंच गया और उन्होंने अपना आपा खो दिया। विधायक ने युवक से अपशब्द कहे और जूता तक मारने की धमकी दी।

युवक को कांग्रेस का बताया एजेंट
विधायक ने फोन पर बात करने वाले युवक को कांग्रेस का एजेंट बता दिया। विधायक ने यहां तक कह दिया कि तू और तेरे कांग्रेसियों को जो करना है कर लें। वहीं, युवक खुद को राज्य का निर्माता बताने लगा। इस पर भी विधायक, युवक के बीच अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top