Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

नशा माफिया की तोड़ी कमर, अब संपत्ति पर नैनीताल पुलिस की नजर

– 18 दिन में पुलिस ने बरामद किया सवा करोड़ रुपये से अधिक का नशा, जिले में 6 नशा तस्करों की संपत्ति की जांच कर रही है पुलिस

Property of drug traffickers on radar, DDC : आचार संहिता लगने के बाद से नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पिछले 18 दिनों में पुलिस ने स्मैक, चरस, नशीले इंजेक्शन समेत सवा करोड़ रुपये से अधिक का नशा बरामद कर बड़ी संख्या में पैडलर और नशा माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इनमें से 6 नशा माफिया ऐसे हैं, जो व्यवसायिक मात्रा में मादक पदार्थों के साथ पकड़े गए। ये सभी सलाखों के पीछे हैं और अब पुलिस इनकी संपत्ति की जांच कर रही है।

13 दिसंबर से प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई। पुलिस के आंकड़ों पर नजर डालें तो 23 दिसंबर 2024 से 11 दिसंबर 2025 के दरम्यान पुलिस ने 1,39,55,378 रुपये का नशा बरामद किया है। इसमें 338.32 ग्राम स्मैक (कीमत 10149600 रुपये), 28.854 किग्रा गांजा (कीमत 721350 रुपये) और 12.137 किग्रा स्मैक (कीमत 2427400 रुपये) बरामद किया है। जबकि नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 75 इंजेक्शन भी पकड़े हैं।

इसके अलावा 654,778.9 रुपये कीमत की अंग्रेजी, देसी, कच्ची और बीयर भी बरामद की गई है। इस बरामदगी में 6 माफिया ऐसे हैं, जिनके पास से व्यवसायिक मात्रा में मादक पदार्थ पकड़े गए। ये सभी लंबे समय से नशे की खरीद-फरोख्त में लिप्त थे। सभी सलाखों के पीछे हैं और अब पुलिस इनके लिंक खंगाल रही है। यानी यह कहां से नशे की खेप लाते और कहां खपाते थे। इसके अलावा यह भी पता लगा जा रहा है कि इन माफिया के पास कितनी चल और अचल संपत्ति है। भविष्य में इनके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जा सकती है।

नैनीताल जिले के एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया, नशा माफिया के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। जिले में ऐसे आधा दर्जन माफिया चिह्नित किए गए हैं, जो बड़े पैमाने पर नशे के धंधे में लिप्त हैं। इन सभी की संपत्ति की जांच चल रही है। यदि सिद्ध होता है कि संपत्ति नशे के जरिये कमाई गई तो उसे जब्त किया जाएगा।

पूरे राज्य में पकड़ा गया 8 करोड़ रुपये से अधिक का नशा
अवैध नशा और नशा माफिया के खिलाफ पुलिस ने पूरे राज्य में जंग छेड़ दी है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आचार संहिता के बाद से अब तक पुलिस ने लगभग 37 लाख कीमत की 7935 लीटर अवैध शराब और लगभग 8.8 करोड़ कीमत के 217 किग्रा अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं। साथ ही अब तक 970 मामलों में 7321 लोगों का चालान कर 1152 लोगों को पाबंद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top