Breaking News
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा
तुषार जोशी का फाइल फोटो।
चेन्नई से लौट रहे सेना के जवान की मौत, अमीबा संक्रमण की आशंका
कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप।
राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, सोनिया और राहुल के खिलाफ तहरीर
सीतावनी मंदिर में बाल विवाह।
सीतावनी मंदिर में बाल विवाह, दूल्हा समेत पांच पर एफआईआर

जिस्मफरोशी का धंधा कराने वाला स्पा सेंटर का मालिक गिरफ्तार

एमजे स्पा सेंटर का मालिक राहुल जायसवाल गिरफ्तार।

– 11 जून की छापेमारी के बाद से था फरार, 44 दिन बाद जजी कोर्ट तिराहे के पास से पुलिस ने दबोचा

Spa owner Rahul Jaiswal arrest, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लग्जरी स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित कराने के मामले में फरार चल रहे स्पा सेंटर के मालिक को पुलिस ने 44 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 11 जून को हुई पुलिस छापेमारी के बाद से लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी निरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में 11 जून को भोटियापड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र के तिकोनिया स्थित एमजे द लग्जरी स्पा में छापेमारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान कई पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। पूछताछ में वहां कार्यरत महिलाओं ने आरोप लगाया था कि स्पा सेंटर का संचालक उन्हें डराकर और दबाव बनाकर देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता था।

जांच में आरोपी की पहचान राहुल जायसवाल पुत्र स्व. संजय जायसवाल, मूल निवासी कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। वह हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित प्रेमपुर लोश्यानी, आनंदपुर (आरटीओ रोड) में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार छापेमारी के बाद से राहुल लगातार फरार था। मुखानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को 24 जुलाई को जजी कोर्ट तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top