Breaking News
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण
डॉ.जगदीश चंद्र को प्रतीक चिह्न अलंकृत करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व डीजीपी दीपम सेठ। .jpeg
डॉ. जगदीश चंद्र बने आईपीएस, सीएम और डीजीपी ने अलंकृत किया प्रतीक चिह्न
पूछड़ी में अतिक्रमण अभियान से पहले पुलिस को ब्रीफ करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
पूछड़ी छावनी में तब्दील, 525 पुलिसकर्मी और तीन कंपनी पीएसी तैनात
लेट कर दूध पीने से गई जान।
शराब के साथ जहर पीकर बच गया, दूध पीकर चली गई जान
जंगली मधुमक्खियों के हमले में युवक की मौत।
जंगल में मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का झुंड, युवक की मौत

233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी

कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
– धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तीसरी आंख सक्रिय, ड्रोन से भी रखी जा रही नजर, एसएसपी ने कंट्रोल रूम पहुंचकर परखी व्यवस्था

 

DDC : दीपावली के त्योहार पर शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने तकनीक का पहरा बिठा दिया है। शहर के प्रमुख, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगे 233 सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। खास बात यह है कि इन कैमरों से केवल आम लोगों की गतिविधियां ही नहीं, बल्कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी भी परखी जा रही है। कालू सिद्ध तिराहे पर ड्यूटी के दौरान मोबाइल में व्यस्त मिली एक महिला पीएसी कर्मी को कंट्रोल रूम से लाउडस्पीकर के जरिए ड्यूटी याद दिलाई गई।

गुरुवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी अचानक शहर की निगरानी करने वाले कंट्रोल रूम पहुंच गए। यहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के जरिए शहर के अलग-अलग इलाकों की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसी दौरान उनकी नजर कालू सिद्ध तिराहे पर ड्यूटी में तैनात एक महिला पीएसी कर्मी पर पड़ी। महिला कर्मी सड़क पर यातायात व्यवस्था संभालने के बजाय मोबाइल फोन में व्यस्त थी।

एसएसपी के निर्देश पर कंट्रोल रूम के लाउडस्पीकर से महिला कर्मी को संदेश प्रसारित किया गया। आवाज सुनते ही उसे मोबाइल छोड़कर सड़क से वाहनों को हटवाने और यातायात व्यवस्था संभालने की हिदायत दी गई। दोपहर के समय शहर की सड़कें वाहनों के भारी दबाव से जूझ रही थीं। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही को लेकर एसएसपी ने सख्त रुख दिखाया।

एसएसपी ने एसपी संचार रेवाधर मठपाल को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम में स्थापित निगरानी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रखी जाए। अधीनस्थ कर्मचारियों को समय-समय पर दिशा-निर्देश देने के साथ स्वयं भी निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते रहें। शहर के संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले और प्रमुख स्थानों पर लगे सभी 233 सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि ड्रोन के माध्यम से भी बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जाए। किसी भी स्थान पर संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर कंट्रोल रूम तत्काल संबंधित चौकी और कोतवाली को सूचना दे, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top