Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

काठगोदाम में कुकर्म, दर्द से कराहता लहूलुहान हालत में पहुंचा घर

– बच्चे को घोड़ा चराने के बहाने ले गया था गौला नदी में ले गया था पड़ोसी नाबालिग

Child molestation in Kathgodam, DDC : काठगोदाम में 17 साल के नाबालिग पड़ोसी ने 8 साल के बच्चे के साथ को हवस का शिकार बना डाला। बच्चा दर्द से कराहते हुए घर पहुंचा तो मां ने उसे लहूलुहान हालत में देखा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेजे बोर्ड के सामने पेश किया है।

घोड़ा चराने के बहाने ले गया गौला नदी
पुलिस के अनुसार घटना शनिवार की है। काठगोदाम क्षेत्र में रहने वाला आठ वर्षीय किशोर अपने घर में था। तभी पड़ोस में रहने वाला 17.9 वर्षीय किशोर बच्चे के पास पहुंचा। उसे घोड़े चराने के बहाने अपने साथ गौला नदी में ले गया। जहां पड़ोसी नाबालिग ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। दर्द से कराहता पीड़ित  जब घर पहुंचा तो मां ने वजह पूंछी।

बोला, मां दर्द हो रहा है पीछे
बच्चे ने पीछे दर्द होने की बात कही। मां ने देखा तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। मां के पूंछने पर उसने सब बता दिया। जिसके बाद महिला शिकायत लेकर काठगोदाम पुलिस के पास पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि रविवार को आरोपी को जेजे बोर्ड के सामने पेश किया गया। यहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

धमका रहा आरोपी का परिवार
रविवार रात परिजनों ने आरोपी बच्चे के परिजनों पर धमकाने का आरोप लगाया और काठगोदाम पुलिस से ​शिकायत की। एसओ विमल मिश्रा ने बताया ​कि आरोपी किशोर के परिजनों को फटकार लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top