पत्नी को किंग कोबरा ने डसा, पति बोला-लाश दो इलाज कराउंगा

– किच्छा में शनिवार रात करीब ढाई बजे की घटना, मायके वालों के न आ पाने से नहीं हुआ पोस्टमार्टम

King Cobra bitten, DDC : ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में सोते वक्त एक महिला को किंग कोबरा ने डस लिया। उसे पहले किच्छा और फिर रुद्रपुर से एसटीएच रेफर कर दिया। एसटीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वालों के न आ पाने की वजह से शनिवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा।

मूलरूप से तमकुही रोड कुशीनगर गोरखपुर निवासी अमित चौधरी में किच्छा में प्राइवेट नौकरी करते हैं और पत्नी रीता देवी (23 वर्ष) व मां के साथ यहीं रहते हैं। दो साल पहले ही अमित और रीता की शादी हुई थी। अमित के मुताबिक शुक्रवार रात सभी लोग घर में सोए थे।

रात करीब ढाई बजे किंग कोबरा ने रीता को डस लिया। उसके डलते ही रीता चीख पड़ी। आनन-फानन में उसे किच्छा के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां इंजेक्शन लगाने के बाद उसे रुद्रपुर रेफर कर दिया, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। एसटीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक शादी के दो वर्ष होने के कारण पोस्टमार्टम मायके वालों के आने के बाद और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में किया जाएगा। रीता मूलरूप से सिसवां बाजार कुशीनगर की रहने वाली थी।

विधायक से कराया फोन, बोला-शव दे दो इलाज करा लूंगा
पोस्टमार्टम हाउस में उस वक्त हास्यास्पद स्थिति उत्पन्न हो गई जब अमित ने विधायक बता कर वहां चिकित्सकों की फोन पर किसी से बात कराई। विधायक से बात करने के अमित ने बिना पोस्टमार्टम शव उसके सुपुर्द करने की बात कही। चिकित्सकों ने यह संभव नहीं, तो अंकित बोला कि उसकी पत्नी को उसके सुपुर्द कर दिया जाए और वह इलाज करा लेगा। तब चिकित्सकों ने कहा कि वह मर चुकी है और अब पोस्टमार्टम ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top