-कालाढूंगी-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात हुआ हादसा, मरने वालों में बागेश्वर के रहने वाले 21 साल के दो युवा
Bike collision, two burnt to death, DDC : उत्तराखंड में इस तरह का भयावह हादसा पहली बार देखने को मिला है। शुक्रवार रात रामनगर-कालाढूंगी रोड पर तेज रफ्तार केटीएम बाइक की स्प्लैंडर मोटर साइकिल से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर से बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया। हादसे में तीसरी बाइक भी चपेट में आ गई। तीनों बाइक धू-धू कर जलने लगी और केटीएम बाइक सवार दो युवक जिंदा जलकर मर गए। जबकि दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कालाढूंगी-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर वन निगम के पास यह हादसा 25 अप्रैल (शुक्रवार) की रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ।
पुलिस के मुताबिक, बागेश्वर के रहने वाले बाइक सवार युवकों में सूरज पांडे (21 वर्ष) पुत्र भुवन पांडे निवासी पचार कपकोट बागेश्वर और सुमित धौनी (21 वर्ष) पुत्र महेश चंद निवासी वडयूडा रीमा बागेश्वर हैं। सुमित की शिनाख्त शनिवार सुबह उसके रामनगर पटरानी मालधनचौड़ निवासी मामा उमेश चंद्र और सूरज की शिनाख्त मनोज पांडे ने की। परिजनों ने बताया कि बागेश्वर महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र सुमित अपने दोस्त सूरज के साथ रामनगर बाइक लेने गया था।
सूरज जेसीबी चालक है। शुक्रवार को दोनों बाइक लेकर हल्द्वानी लौट रहे थे और हल्द्वानी से उन्हें बागेश्वर जाना था। चकलुवा में वन निगम कार्यालय के पास केटीएम बाइक और स्पलेंडर की आमने भिडंत गई। टक्कर में केटीएम की टंकी फट गई। टंकी से पेट्रोल लीक हुआ और पल भर में बाइक समेत दोनों युवक आग की लपटों से घिर गए। स्लैंडर बाइक और उस पर सवार दंपति गौजाजाली निवासी नूर अहमद व उनकी पत्नी सय्यदा गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का एसटीएच में उपचार चल रहा है।
शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सुमित के चाचा संजय ने बताया कि सुमित ने कुछ समय पहले केटीएम बाइक ली थी। बाइक में खराबी आने पर मरम्मत के लिए रामनगर पहुंचाई थी। सुमित का हाथ बाइक चलाने में साफ नहीं था और वह लंबे सफर में बाइक चलाने से डरता था, इसलिए वह अपने दोस्त सूरज को ले गया था। बाइक सूरज चला रहा था। शनिवार को हल्द्वानी में दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिए गए थे।
स्प्लैंडर पर सवार गौजाजाली हल्द्वानी निवासी नूर मोहम्मद और उसकी पत्नी शाहिदा गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे मोपेड सवार गुलजारपुर कालाढूंगी निवासी जगदीश सैनी और राजन सिंह बोरा भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। सीओ सुमित पांडे ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है।


