– समुदाय विशेष के युवक की इस हरकत से इलाके में आक्रोश, घटना उजागर होने पर मकान मालिक ने आरोपी को भगाया
Cows were raped in Mukhani, DDC : नैनतीाल जिले के मुखानी थानाक्षेत्र में गौवंश से कुकर्म करने का एक और मामला सामने आया है। इसके बाद इलाके में आक्रोश है। समुदाय विशेष के आरोपी की पहचान उजागर होने पर लोगों ने उसे पकड़ना चाहा, लेकिन आरोपी को उसी के मकान मालिक ने भगा दिया। गौवंश से कुकर्म करने वाले कुकर्मी का चेहरा घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
पुलिस को दी तहरीर में आरटीओ रोड निवासी गिरीश पांडे पुत्र रमेश पांडे ने बताया, मंगला विहार गैंस गोदाम रोड पर भुवन जोशी नाम के व्यक्ति का मकान है और इनके मकान हमेशा किरादारों से भरा रहता है। आरोप है कि बीती 31 अक्टूबर को जब क्षेत्रीय लोगों ने इलाके में लगा सीसीटीवी फुटेज चेक किया।
फुटेज चेक करने पर पता लगा कि गिरीश पांडे के मकान के सामने मैदान में एक गौवंश बैठा था और युवक उसके साथ कुकर्म कर रहा था। इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। पता लगा कि गाय के साथ कुकर्म करने वाला समुदाय विशेष का युवक है। आरोप है कि घटना के खिलाफ जब लोग एकजुट हुए तो गिरीश ने आरोपी को वहां से भगा दिया। आरोपी इलाके की महिलाओं से भी बदलूकी और छेड़छाड़ करते रहता है।
आरोप यह भी है कि रमेश अपने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराते और जब लोग विरोध करते हैं तो वह जान से मार डालने की धमकी देते हैं। इस मामले में क्षेत्रीय निवासी भावना ने भी पुलिस को तहरीर सौंपी है। मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


