दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जड़ा थप्पड़

– शिकायत लेकर पहुंचा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Attack On Delhi CM, DDC : देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (20 अगस्त) की सुबह बड़ी घटना हुई। जनसुवनाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हो गया। शिकायत लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया और मौके से फरार हो गया। घटना में सीएम को हल्की चोट आई है। जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछचाछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेश भाई खिमजी उर्फ भाई सकरिया बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अनुसार इस हमले से सीएम के सिर में थोड़ी चोट आई है।

सीएम पर हमला करने वाले राजेश की उम्र 41 साल की बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस उससे हमले के पीछे का मकसद जानने की कोशिश कर रही है। साथ में यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह वाकई में गुजरात का रहने वाला है। पुलिस के मन में सवाल है कि अगर आरोपी गुजरात का निवासी है तो उसकी ऐसी क्या शिकायत है जो वह सुनवाई में आया था।

बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सुबह 7 बजे से अपने ऑफिस में जनसुनवाई करती है। उनके पास हर दिन सैकड़ों लेग अपनी शिकायत लेकर पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर भी अपने पास एक बैग और कुछ पेपर्स लेकर सीएम के पास पहुंचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर मुख्यमंत्री के पास शिकायत के बहाने पहुंचा था। पहले उसने कुछ कागज दिए फिर अचानत तेज आवाज में चिल्लाने लगा। इस दौरान उसने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top