– जेल रोड पर दीपावली के दिन बेच रहा था गन्ने, अचानक हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Death on Diwali, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक परिवार की दीपावली ऐन दिवाली के दिन काली हो गई। दीपावली पर गन्ने बेचने वाले एक युवक की अचानक दुकान पर मौत हो गई। दीपावली के दिन हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जीतपुर नेगी निवासी दिनेश सिंह (30 वर्ष) यहां पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। दिनेश की जेल रोड में जीजीआईसी के पास बर्फ की सिल्ली की दुकान है। बताया जाता है कि और परिवार की तरह दिनेश का परिवार भी दीपावली की तैयारियों में जुटा था। इधर, आमदनी बढ़ाने के लिए दिनेश ने बर्फ की दुकान पर गन्ने भी रखे थे। सोमवार शाम करीब चार बजे लोगों ने दिनेश को जमीन पर पड़ा देखा।
लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। हीरानगर चौकी प्रभारी टीम मौके पर पहुंचे और दिनेश को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में दिनेश का पोस्टमार्टम किया।


