Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बागेश्वर में इश्क का बुखार : शादीशुदा नर्स लेकर कुंवारा डॉक्टर फरार

– दो-तीन माह पहले भी एक बच्चे की मौत के कारण विवादों में था डॉक्टर

https://www.instagram.com/reel/DQBWg6CFHnO/?igsh=MWI5dnJ6eWcyejRvaw==

Doctor runs away with nurse in Bageshwar, DDC : कुछ माह पहले एक बच्चे की मौत की वजह से विवादों में रहे जिला अस्पताल बागेश्वर के डॉक्टर ने और कांड कर दिया। इस बार वो अस्पताल में ही काम करने वाली एक शादीशुदा नर्स को लेकर फरार हो गया। जाने से पहले उसने बाकायदा अस्पताल प्रबंधन से छुट्टी ली और बाद में छुट्टी बढ़वाई भी। बागेश्वर में कुंवारे डॉक्टर और शादीशुदा नर्स को चढ़े इश्क के बुखार का मामला सुर्खियों में है।

बता दें कि अस्पताल में दो-तीन माह पहले एक सैनिक के बच्चे की मौत हो गई थी। मौत का आरोप इसी डॉक्टर पर लगा था, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस डॉक्टर पर मौत का आरोप लगा था वह लोगों पर अपनी राजनीतिक पहुंच का रौब गांठता था। कहता था कि उसकी पहचान राज्य के मंत्री और नेताओं में है।

बहरहाल, विवादित कुंवारे डॉक्टर को इस बीच अस्पताल में ही काम करने वाली एक शादीशुदा नर्स और पांच वर्षीय बच्चे की मां से मोहब्बत हो गई। अस्पताल में इस बात की सुगबुगाहट तो थी, लेकिन कोई खुलकर बात नहीं करता था। दीपावली से ठीक पहले डॉक्टर ने चार दिन का अवकाश लिया और गायब हो गया।

जाते-जाते डॉक्टर, नर्स को भी अपने साथ ले लिया। इस बात की पता जब नर्स के पति को लगा तो उसने जान देने की कोशिश की। हालांकि उसे बचा लिया गया। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.कुमार आदित्य तिवारी का कहना है कि चिकित्सक ने दो दिन का अवकाश और बढ़ाया है। पूर्व में किसी का स्वास्थ्य खराब होने की बात कर अवकाश में गया था। साथ ही कहा कि नर्स के लापता होने की जानकारी उन्हें नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top