डीएम वंदना का तबादला, कुल 22 IAS और 22 PCS इधर से उधर

– ललित मोहन रयाल बने नैनीताल के जिलाधिकारी, वंदना को कृषि एवं उद्यान विभाग की महानिदेशक की जिम्मेदारी

IAS and PCS transfers in Uttarakhand, DDC : उत्तराखंड शासन में संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की है। कुल 22 आईएएस, 22 पीसीएस और एक आईएफएस अधिकारी का स्थानांतरण हुआ है। नैनीताल जिले की जिलाधिकारी वंदना सिंह का भी स्थानांतरण हुआ है।

आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह आईएएस वंदना सिंह की जगह लेंगे। रयाल अभी वह अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

एक लंबे कार्यकाल के बाद वंदना सिंह को स्थानांतरण करके अब कृषि एवं उद्यान विभाग का महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें नियोजन विभाग में अपर सचिव की भी जिम्मेदारी दी गई है।

पारितोष वर्मा को नगर आयुक्त हल्द्वानी बनाया गया है। वह नैनीताल में उप कलेक्टर थे। नगर आयुक्त हल्द्वानी ऋचा सिंह अब ऊधमसिंह नगर जिले की डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। आईएफएस पराग मधुकर धकाते को अब पंचायती राज विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव थे।

इन आईएएस अधिकारियों के हुए स्थानांतरण
1- दिलीप जावलकर प्रतीक्षारत
2-डॉ. वीआरसी पुरुषोत्तम प्रतीक्षारत

3-चंद्रेश कुमार यादव प्रतीक्षारत
4-रणवीर सिंह चौहान, आयुक्त खाद

5-धीराज सिंह, सचिव ग्राम विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग
6-सोनिका, उपाध्यक्ष हरिद्वार, रुड़की विकास प्राधिकरण

7-ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी नैनीताल के साथ उपाध्यक्ष जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण
8-विजय कुमार जोगदंडे, प्रतीक्षारत

9-वंदना, महानिर्देशक कृषि एवं उद्यान विभाग, अपर सचिव नियोजन विभाग
10-विनीत कुमार, अपर सचिव श्रम

11-हिमांशु खुराना, अपर सचिव वन
12-अनुराधा पाल, प्रतीक्षारत

13-आलोक कुमार पांडे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजेएसवाई, अपर सचिव सूचना
14-गौरव कुमार, जिलाधिकारी चमोली

15-डॉ. संदीप तिवारी, निर्देशक समाज कल्याण हल्द्वानी
16-रवनीत चीमा, अपर सचिव पुर्नगठन विभाग

17-विनोद कुमार गोस्वामी, अपर सचिव शहरी विकास विभाग, निर्देशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून
18-आशीष कुमार भटगाई, जिलाधिकारी पिथौरागढ़

19-प्रकाश चंद्र, आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखंड
20-दीप्ति सिंह, प्रतीक्षारत

21-आकांक्षा पांडे, जिलाधिकारी बागेश्वर
22-अंशुल सिंह, जिलाधिकारी अल्मोड़ा

इन पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले-
1-गिरधारी सिंह रावत, अपर सचिव कार्मिक एवं सर्तकता विभाग
2-चंद्र सिंह धर्मशक्तू, निर्देशक मतस्य

3-मायावती ढकरियाल, अपर सचिव भाषा निर्देशक उत्तराखंड
4-सतोष बडोनी, निर्देशक सचिवालय

5-सुनील सिंह, अपर सचिव राजस्व सचिवालय
6-ललित नारायण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार

7-अशोक कुमार पांडे, सचिव उत्तराखंड, लोक सेवा आयोग हरिद्वार
8-सुंदर लाल सेमवाल, निर्देशक उद्यान विभाग

9-चंद्र सिंह मर्तोलिया, संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं
10-जय भारत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी

11-रजा अब्बास, प्रतीक्षारत
12-जयवर्द्धन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार

13- युक्ता मिश्र, अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा
14-कृष्ण नाथ गोस्वामी, अपर जिलाधिकारी चम्पावत

15-नरेश चंद्र दुर्गापाल, संयुक्त संचालन चकबंदी उत्तराखंड
16-ऋचा सिंह, डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर

17-सोनिया पंत, उप निर्देशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून
18-सोहन सिंह, डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग

19-परितोष वर्मा, नगर आयुक्त हल्द्वानी
20-चतर सिंह, डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल

21-अनिल कुमार चन्याल, डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर

22-आईएफएस डॉ.पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव पंचायती राज विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top