हल्द्वानी में इंजीनियर पत्नी को छत से फेंका, पत्नी का पैर टूटा

– पीड़िता का आरोप, दहेज के लिए ससुरालियों ने ढाया जुल्म, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा

Wife thrown from the roof, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में ससुरालियों ने दहेज के लिए इंजीनियर बहू पर बेइंतहा जुल्म ढाए। पति ने तो उसे छत से ही नीचे फेंक दिया और पत्नी का पैर टूट गया। इस मामले में पीड़िता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से शिकायत की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

टीपीनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता का कहना है कि वह यहां पति और सास के साथ रहती है। उसकी शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी। वह सिडकुल स्थित एक कंपनी में इंजीनियर है और उसका एक बेटा भी है। आरोप है कि पति और सास शादी में दानस्वरूप दिए सामान से खुश नहीं थे। वह दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

पति ने जबरदस्ती पत्नी के नाम से लाखों का लोन ले लिया, जिसकी किश्तें उसके खाते से कट रही हैं। इसी वर्ष 17 मार्च को पति ने उसे छत से नीचे गिरा दिया, जिससे पत्नी का पैर टूट गया। जिसके बाद वह अपने माता-पिता के घर रहने को मजबूर हो गई। पति और सास 5 लाख रुपए और कार की मांग कर रहे है।

आरोप है कि पैर ठीक होने के बाद उसने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस से शिकायत की, एसएसपी को भी तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top