हल्द्वानी कोतवाल राजेश का तबादला, रामनगर से अरुण कालाढूंगी को रवाना

– एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने 25 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों और यातायात प्रभारियों का किया तबादला

27 transfers including Haldwani Kotwal, DDC : जिले में पुलिस महकमे में सोमवार को बड़ा फेरबदल किया गया। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने निरीक्षक, उपनिरीक्षक और यातायात प्रभारियों के तबादले कर दिए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। पुलिस लाइन से अमरचंद शर्मा को हल्द्वानी कोतवाल बनाया गया है, जबकि मौजूदा कोतवाल राजेश कुमार यादव को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कुल 27 लोगों के तबादले हुए हैं।

निरीक्षकों के तबादले

1. हरपाल सिंह – प्रभारी एसओजी/एएनटीएफ/साइबर सैल से प्रभारी निरीक्षक थाना चोरगलिया

2. विजय मेहता – प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी से प्रभारी ANTF

3. अरुण कुमार सैनी – प्रभारी निरीक्षक रामनगर से प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी

4. राजेश कुमार यादव – प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ

5. अमरचंद शर्मा – पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी

6. दिनेश सिंह फ़र्त्याल – प्रभारी निरीक्षक लालकुआं से प्रभारी डीसीआरबी

7. ब्रजमोहन सिंह राणा – प्रभारी सम्मन सेल से प्रभारी निरीक्षक लालकुआं

8. राजेंद्र सिंह रावत – पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल

उपनिरीक्षकों के तबादले

9. महेंद्र प्रसाद – वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामनगर

10. सोमेंद्र सिंह – प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता से थाना रामनगर

11. राजेश जोशी – पुलिस लाइन से एसओजी

12. वीरेंद्र बिष्ट – थाना मुखानी से थाना तल्लीताल

13. जोगेंद्र यादव – पुलिस लाइन से थाना लालकुआ

14. विजय कुमार – प्रभारी चौकी धानाचूली से थाना बेतालघाट

15. हरिराम – थाना बेतालघाट से प्रभारी चौकी धानाचूली

16. कृष्णागिरी – प्रभारी चौकी बैलपड़ाव से प्रभारी चौकी राजपुरा

17. फिरोज आलम – एसओजी से प्रभारी चौकी बैलपड़ाव

18. उपनिरीक्षक आशा बिष्ट – पुलिस लाइन से थाना मल्लीताल

19. आरती – पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी

20. चंद्रशेखर कन्याल – वाचक अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल से प्रभारी सूचना सेल (अतिरिक्त प्रभार)

अपर उपनिरीक्षक

21. गणेश सिंह राणा – पुलिस लाइन से थाना भीमताल

22. पंकज जोशी – पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी

23. त्रिभुवन सिंह – थाना भीमताल से थाना भवाली

24. सुरेश कन्याल – प्रभारी सूचना सेल से थाना भवाली

25. आशा शर्मा – पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी

यातायात प्रभारियों का स्थानांतरण

1. महेश चंद्रा – यातायात प्रभारी भवाली से यातायात प्रभारी हल्द्वानी

2. शिवराज सिंह बिष्ट – यातायात प्रभारी हल्द्वानी से यातायात प्रभारी भवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top