– लगातार हो रही बारिश से नैनीताल जिले की 27 सड़कें बंद, नदियों में जलस्तर खतरे के निशान के पार
Nainital weather update, DDC : नैनीताल जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र नैनीताल से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में कई क्षेत्रों में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक वर्षा नैनीताल में 174 मिमी और श्री कैंचीधाम में 105.5 मिमी दर्ज हुई। थाना चोरगलिया क्षेत्र के हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर सूखी नदी पर बने पुल पर भू-कटाव होने के कारण गड्ढा हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर यातायात बंद कर दिया गया।
तेज बारिश के कारण जनपद में 27 मोटर मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गए हैं। इनमें 1 राष्ट्रीय राजमार्ग, 4 राज्य मार्ग, 2 प्रमुख जिला मार्ग और 20 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। लगातार भूस्खलन और जलभराव की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
बंद सड़कों की सूची
1- ज्योलीकोट–क्वारब मार्ग
2- भुजान–बेतालघाट–गर्जिया मार्ग
3- कपुवा–दिगड़ मार्ग
4- हल्द्वानी–चोरगलिया मार्ग
5- चमड़िया–लोहाली मार्ग
6- छियोड़ी–धुरा-सुयालखेत
7- आईटीआई–कमोली मार्ग
8- पटौड़ी–जोशी खोला मार्ग
9- रामनगर–भंडारपानी–बोहराकोट मार्ग
10- डालकोट–पांकटारा–खलाड़ मार्ग
11- बसगांव–जिनौली–तरी–सकदीना मार्ग
12- छिड़ाखान–अल्मोड़ा–अमजड़ मार्ग
13- ढोलीगांव–धेना मार्ग
14- मोरनोल–भीड़ापानी–थली मार्ग
15- पदमपुरी–सुवाकोट मार्ग
16- क्वारब मार्ग
17- देवली–महतोली मार्ग
18- गर्जिया–घुघतीधार–बेतालघाट-ओड़ाखान
19- भुजियाघाट–सूर्यागांव मार्ग
20- लोहाली–थुवाब्लॉक मार्ग
21- अम्बेडकर ग्राम–रिखोली मार्ग
22- बजून–अक्सू मार्ग
23- सेनेटारियम–सिरोड़ी मार्ग
24- हैड़ाखान–सिमलिया बैंड मार्ग
25- रूसी बाईपास मार्ग
26- इलाइजर चमोली मार्ग
27- कोटाबाग–देवीपुरा मार्ग
बिजली और पेयजल पर असर
हैड़ाखान और ओखलकांडा क्षेत्र में टीमर बैराड़ तथा अमजड़, मीडार, सुवाकोट, पोखरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है।
उफान पर हैं नाले
धनगढ़ी नाला रामनगर, शेर नाला और सूर्या नाला, चोरगलिया क्षेत्र में नालों में पानी का तेज प्रवाह होने के कारण मोटर यातायात बाधित है।
– गौला बैराज का जलस्तर 52392 क्यूसेक
– कोसी नदी का जलस्तर 31385 क्यूसेक
– नंधौर का जलस्तर 12128.68 क्यूसेक
– उक्त तीनों नदियों के तेज बहाव के चलते वार्निंग लेवल ऊपर चल रहा है।


