Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सपा नेता आजम खां की भैंस के बाद चर्चा में हल्द्वानी की भैंसे

– जंगल में चरने गईं प्रेम सिंह की 17 में से 8 भैंसें लापता, तलाशेगी दो जिलों की पुलिस

Buffalo theft, DDC : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां की भैंस चोरी का मामला एक समय सुर्खियों में था। उनकी भैंस तलाशने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने जमीन-आसमान एक कर दिया था और अब उत्तराखंड में हल्द्वानी से लापता हुईं 8 भैंसों का मामला सुर्खियों में हैं। इन 8 भैंसों को चोरी करने का आरोप चोर लोगों पर है, जिनके खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और बताया जा रहा है कि भैसों को तलाशने में अब ऊधमसिंह नगर पुलिस की भी मदद ली जाएगी।

झुटियाल खत्ता, टांडा हल्द्वानी निवासी प्रेम सिंह बिष्ट ने बीते बुधवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह पेशे से पशुपालक है और उसने परिवार की अजीविका के लिए 17 भैंसें पाली थीं। यह भैंसें नियमित रूप से जंगल में चारा चरने जाती थीं। बीती 7 मार्च को भी उन्होंने भैंसों को जंगल में छोड़ दिया था, लेकिन सारी भैंसें लौट कर घर नहीं पहुंची।

घर पहुंचीं भैसों की गिनती की तो सिर्फ 9 भैंसें ही निकलीं। जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी 8 भैसों को चोरी किया गया है और चोरी करने वाले नहर खत्ता निवासी अकरम, महतोश मोड गदरपुर निवासी युसूफ, टांडा निवासी करीम और खेड़ा ऊधमसिंह नगर निवासी असलम हैं।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। जरूरत पड़ी तो ऊधमसिंह नगर पुलिस की मदद भी ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top