Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बकरीद : पहाड़ की ओर दो पहिया वाहनों की एंट्री बैन, कई रूट डायवर्ट

– पर्यटन सीजन, वीकेंड और ईद को देखते हुए पुलिस ने लिया फैसला, 6 से 8 जून तक सुबह 7 से रात 10 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन

Route diversion on Bakrid, DDC : बकरीद, पर्यटन सीजन और वीकेंड को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात को लेकर सख्त कदम उठाया है। इसके तहत दो पहिया वाहन चालक पहाड़ की ओर नहीं जा पाएंगे। शहर में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी है। यह व्यवस्था 6 जून से 8 जून तक सुबह 7 से रात 10 बजे तक लागू रहेगी। ऐसे यात्रा पर निकलने से पहले पुलिस का रूट प्लान जरूर देख लें।

पुलिस के मुताबिक बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार, नारीमन तिराहा काठगोदाम होते हुए जाएंगे। रूद्रपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले पंतनगर तिराहा रुद्रपुर (दिनेशपुर मोड) से एनएच-109 नया हाईवे होते हुए लालकुंआ से तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार होते हुए जाएंगे। जबकि रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले कालाढूंगी-नैनीताल तिराहा से मंगोली होते जाएंगे। इस अवधि के दौरान भारी वाहन प्रातः 7 बजे से रात्रि 10 बजे नहीं चल सकेंगे।

काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर समय सायं 3 बजे बाद नैनीताल और भवाली से मस्जिद तिराहा से मैदानी को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 01 बैड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली रोडवेज, केमू की बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से आएंगे।

रामपुर रोड, बरेली रोड, चोरगलिया रोड, कालाढूंगी रोड से ईद मनाने के लिए पर्वतीय क्षेत्र (नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर) को जाने वाले समस्त दोपहिया वाहनों को 6 जून से 8 जून तक विभिन्न चैकिंग प्वाइंट टांडा बैरियर, बेलबाबा, नारीमन तिराहा, भीमताल मोड़ व कालाढूंगी में नैनीताल तिराहा पर रोककर वापस किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top