Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत पर एफआईआर

– भीम आर्मी के पूर्व जिला प्रभारी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग और जान से मारने की दी धमकी

FIR against Pahari Army chief, DDC : भीम आर्मी के पूर्व जिला प्रभारी नवीन चन्द्र आर्य और पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत के बीच चली रही तल्खी ने विवाद का रूप ले लिया। आरोप है कि हरीश रावत ने नवीन चंद्र आर्य को घेर लिया। उन्हें जाति सूचक शब्दों से संबोधित करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ब्यूरा खाम टंगर पोस्ट काठगोदाम निवासी नवीन चन्द्र आर्य पुत्र स्व. राम लाल भीम आर्मी के पूर्व जिला प्रभारी हैं। कुछ वर्ष पूर्व वह आम आदमी पार्टी में एसएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी की अनुशासन कमेटी के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि बीती 6 नवंबर की दोपहर वह जजी कोर्ट से बाहर निकल रहे थे। तभी न्यायालय परिसर के बाहर मानपुर पश्चिम प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी हरीश सिंह रावत पुत्र धरम सिंह से नवीन का आमना-सामना हो गया।

हरीश ने नवीन के साथ जाति सूचक शब्दों को इस्तेमाल करते हुए गालियां और जान से मारने की धमकी दी। नवीन का कहना है कि उन्होंने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। आरोप यह भी है कि पूर्व में भी हरीश ने उन्हें जाति सूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज व धमकी दे चुका है। कोतवाली राजेश कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आम आदमी पार्टी में रहते हुए शुरू हुई अदावत
नवीन का कहना है कि जब वह आम आदमी पार्टी की अनुशासन कमेटी थे, तब हरीश पार्टी में जिलाध्यक्ष के पद पर था। हरीश की हरकतों की वजह से उसकी शिकायत ऊपर तक पहुंची और पार्टी ने उन्हें निकालने का फैसला लिया। हालांकि इसके लिए वह नवीन को जिम्मेदार मानते हुए रंजिश रखने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top