हल्द्वानी में फौजी की बेटी से दुष्कर्म, दोस्त को भी परोसना चाहता था दुष्कर्मी

हल्द्वानी में फौजी की बेटी से दुष्कर्म, दोस्त को भी परोसना चाहता था दुष्कर्मी

– अश्लील फोटो खींच कर आरोपी कर रहा था कर रहा था ब्लैकमेल, तबीयत बिगड़ी तो खुला राज

Rape of soldier’s daughter, DDC : हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र में फौजी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 12वीं में पढ़ने वाली लड़की से दुष्कर्मी डेढ़ साल तक ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करता रहा। वो लड़की को अपने दोस्त के सामने भी परोसना चाहता था। अचानक लड़की की तबीयत बिगड़ी तो राज खुला। मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों युवक फरार हैं।

मां की गैरमौजूदगी में आता था घर
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं का छात्रा है। करीब डेढ़ साल पहले वह लालडांठ निवासी अमित कुमार के संपर्क में आई। अमित ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। अमित उनकी गैर मौजूदगी में उनके घर आने लगा। उसने बेटी से न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर वह डेढ़ साल तक लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा।

मां को बताई दुष्कर्मी की करतूत
हद तो तब हो गई, जब मनोज ने लड़की पर दवाब बनाना शुरू किया। मनोज लड़की से कहता था कि वह उसके दोस्त लालडांठ निवासी नीरज टाकुली से भी शारीरिक संबंध बनाए। इधर, एक रोज लड़की की तबीयत बिगड़ी तो मां ने वजह पूंछी। जिसके बाद लड़की ने मनोज की सारी करतूत बता दी।

दे रहे थे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना
साथ ही बताया कि दोनों लगातार उसे वीडियो कॉल करके भी परेशान कर रहे हैं। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top