सड़क हादसे में मासूम समेत दो की मौत, खर्राटों ने खोला मौत का राज

– गौलापार में स्कूटी सवार, रानीखेत में बुलेट से बच्चे की मौत, 13 से 15 अगस्त से दरम्यान हादसे

Three died in accidents, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सड़क हादसे में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक स्कूटी सवार की मौत बच्ची को बचाने की चक्कर में हुई। जबकि रानीखेत में एक बच्चा सड़क पर फिसली बुलेट की चपेट में आ गया था। वहीं एक अधेड़ अपने कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। तीसरे मामले में अधेड़ की मौत संदिग्ध है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वह अपनी पत्नी व बच्चों से अलग अपनी मां के साथ अकेला रह रहा था।

अचानक सामने आई बच्ची, सिर के बल गिरा स्कूटी सवार
यह हादसा 14 अगस्त को चोरगलिया थाना क्षेत्र में हुआ। दौलतपुर, चोरगलिया निवासी 57 वर्षीय दीवान सिंह शाम को सब्जी खरीदने निकले थे। वह घर से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि तभी सड़क पर अचानक एक बच्ची गई। बच्ची को बचाने के चक्कर में उन्होंने अचानक अपनी स्कूटी मोड़ी और गिर पड़े। वह सड़क पर सीधे सिर के बल गिरे और बुरी तरह लहूलुहान हो गए। आस-पास के लोगों ने फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पड़ोसियों ने नहीं सुनी खर्राटे की आवाज, तब खुला मौत का राज
बागेश्वर के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मूलरूप से गुरना, बागेश्वर निवासी 35 वर्षीय भरत, संगम विहार दमुवाढूंगा में मां के साथ पत्नी व बच्चों से अलग रहता था। 15 अगस्त की रात वह अकेला था। शनिवार को वह देर तक बाहर नहीं आया। पड़ोसियों को उसके खर्राटे की आवाज नहीं आई तो पुलिस को बताया। भरत को एसटीएच में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक वह बीमार था। पुलिस का कहना है कि युवक सोते वक्त लंबे खर्रार्ट लेता था लेकिन शुक्रवार रात खर्राटे पड़ोसियों को नहीं सुनाई दिए।

https://youtube.com/@dakiyaanews2728?feature=shared

सड़क पर फिलसी बुलेट, चपेट में आया मासूम
तीन दिन पहले सड़क हादसे का शिकार हुए मौसम बच्चे की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के रानीखेत, बदशिला निवासी सात वर्षीय हिमांशु कुमार पुत्र संतोष राम को 13 अगस्त के दिन एक बुलेट बाइक के फिसलने के कारण जोरदार टक्कर लग गई थी। जिस कारण मासूम को गहरी चोट लग गई। उसे डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन इलाज चलने के बाद शनिवार सुबह मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top