– अपने घोड़े से भी पड़ोसी महिला पर कराया हमला, पिस्तौल तान कर दी जान से मारने की धमकी
Mother beaten with a whip, DDC : एक पड़ोसी अजीबो गरीब तरीकों से अपनी पड़ोसी महिला को प्रताड़ित करता है। कभी अपने पिटबुल कुत्ते से हमला कराता है तो कभी अपने घोड़े से। एक दिन उसने पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। वह यह सिर्फ इसलिए कर रहा था क्योंकि अपनी मां को घोड़े के चाबुक से पीटा था और महिला ने इसका विरोध किया था। मुखानी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उदयलालपुर फ्रेंड्स कालोनी आरटीओ रोड निवासी अल्का शर्मा ने आरोपी लगाते हुए पुलिस को बताया कि वह अपनी नाबालिक बेटी के साथ अकेली रहती है। पड़ोस में रहने वाले मनप्रीत सिंह को वह दो साल से जानती है और हर रोज उसके घर से दूध लेने जाती है।
जिसके चलते मनप्रीत के घरवालों से अलका की अच्ची पहचान हो गई। एक दिन मनप्रीत ने अपनी मां को घोड़े के चाबुक से पीटा। उसकी मां ने अलका को फोन कर घर बुलाया और सारा किस्सा बताया। तभी वहां मनप्रीत पहुंच गया। उसने अलका को गालियां और जान से मार डालने की धमकी दी।
यह घटना करीब एक साल पहले की है और तभी से मनप्रीत लगातार अलका को प्रताड़ित करने लगा। वह घर आने पर उसे काट डालने की धमकी देता। एक दिन अलका दूध लेने मनप्रीत के घर पहुंची तो उसने अपना पालतू कुत्ता पिटबुल अलका पर छोड़ दिया। दूसरी बार उसने फुटबॉल से पूरी ताकत से हमला किया।
तीसरी बार उसने अपने घोड़े से हमला कराया और पिस्तौल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहाकि वह वह न तो पुलिस से डरता है, न कानून से और न ही सरकार से। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुखानी थाना पुलिस को स्पष्ट जांच करते हुए कार्रवाई को निर्देशित किया गया है।