Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

बकरी चराने गया था 14 साल का किशोर, 3 दिन बाद गौला नदी में नग्न मिला

– बीती 14 जुलाई को हैड़ाखान स्थित भोड़िया तोक से गुजरी गौला नदी में बह गया था किशोर

Dead body found in Gaula river, DDC : घर से दोस्तों के साथ बकरी चराने निकला भीमताल विकासखंड के भोड़िया तोक का किशोर मोहित चार दिन पहले गौला नदी में बह गया था। तभी से रेस्क्यू टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी और बुधवार को उसका शव घटना स्थल से करीब 14 किलो मीटर दूर गौला नदी से बरामद किया गया। शव की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घर से बकरी चराने निकला था मोहित
भीमताल ब्लॉक के भोड़िया तोक निवासी पूरन चंद का 14 वर्षीय बेटा मोहित जूनियर हाई स्कूल भोड़िया में कक्षा छह का छात्र था। वह यहां मां गीता देवी, एक बहन व भाई के साथ रहता था। बीते रविवार 14 जुलाई की दोपहर वह घर से बकरियां चराने निकला था। उसके साथ उसके कुछ दोस्त भी थे। बताया जाता है कि बकरियां चराते-चराते सभी नदी में नहाने लगे और तभी अचानक मोहित नदी के तेज बहाव में बह गया।

तैरते-तैरते गोविंद ग्राम पहुंच गया शव
ये घटना शाम करीब साढ़े चार बजे घटी। दोस्तों ने इसकी सूचना फौरन गांव वालों को दी। शाम साढ़े छह बजे सूचना प्रशासन तक पहुंची और चार घंटे बाद रेस्क्यू शुरू हुआ, जो अंधेरा होने की वजह से कुछ समय बाद थम गया। अगली सुबह फिर उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन पता नहीं लगा। इधर, गौला नदी में लगातार तलाश करता रेस्क्यू दल गौलापार स्थित गोविंद ग्राम पहुंचा।

नग्न अवस्था में बरामद किया गया शव
गोविंद ग्राम में सुबह रेस्क्यू दल ने मोहित का नग्न अवस्था में शव बरामद किया गया। शव की सूचना पर परिजन, ग्रामीण और ग्राम प्रधान मुन्नी देवी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मोहित के रूप में शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार दोपहर शव घरवालों को सौंप दिया गया।

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि भीमताल ब्लॉक के गांव में बहे किशोर का शव बुधवार सुबह टीम को मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top