Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

स्टेडियम बचाने को 24 घंटे काम, खड़ी हो रही किलेनुमा दीवार

. 35.4 करोड़ की लागत से गौला नदी में बन रही है 483 मीटर लंबी आरसीसी काउंटर फोर्ट वॉल

RCC Counter Fort Wall, DDC : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी को बचाने के लिए सिंचाई विभाग स्टेडियम के बाहर नदी में किलेनुमा दीवार खड़ी कर रही है। बरसात से पहले दीवार को उतना ऊंचा उठाना चुनौती, जितनी ऊंचाई से स्टेडियम को बचाया जा सके। ऐसे में अब दीवार को जल्द से जल्द बचाने के लिए 24 घंटे काम शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि पिछली बारिश में उफान पर आई गौला नदी ने स्टेडिमय के एक बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचाया था। ऐसा फिर हुआ तो स्टेडियम के अस्तित्व पर संकट आना तय है। शनिवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार को 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा, काम जल्द से जल्द निपटाने के लिए चार मिक्सर और लगाए जाएं। इसके साथ फ्यूरी (प्लांट) भी लगाया जाए।

मुख्य अभियंता ने बताया कि स्टेडियम को सुरक्षित करने के लिए नदी के तल से 5.7 मीटर गहरी नींव खोदी गई है। नींव भरने का तेजी से किया जा रहा है। दीवार (आरसीसी काउंटर फोर्ट वॉल) को तल से 5 मीटर ऊपर उठाया जाएगा। इस तरह दीवार की कुल ऊंचाई 10.7 मीटर होगी, जो नदी में 483 मीटर तक फैली (लंबी) होगी। इस काम पर 35.4 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

फिर मुसीबत बनेगा 3 किमी लंबा टापू
सिचाई विभाग काम तो तेजी से कर रहा है, लेकिन उसे डर गौला नदी में तीन किमी लंबे टापू से है। दरअसल, नदी के बीचो-बीच यह टापू बन गया है। जिससे टकरा कर नदी की धारा दो हिस्सों में बंट जाती है। एक धारा रेलवे स्टेशन की ओर कटान करती है तो दूसरी स्टेडियम की ओर। इस टापू को यदि नदी से न हटाया गया तो भविष्य में यह फिर खतरा बनेगा। ऐसे में चल रहे निर्माण को भी रोकना पड़ सकता है। हालांकि मुख्य अभियंता संजय शुक्ल का कहना है कि वह पूरा प्रयास कर रहे हैं कि ऐसा न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top