Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

टांडा जंगल में हादसा, कार सवार दंपति की मौत

– पत्नी और बेटी के साथ कार से नैनीताल जा रहा था स्क्रैप कारोबारी, आईसीयू में 24 साल की बेटी

Accident in Tanda forest, DDC : पत्नी और बेटी के साथ रुद्रपुर से नैनीताल जा रहा कार सवार स्क्रैप कारोबारी हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार टांडा जंगल में पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई और बेटी बुरी तरह घायल हो गई। बेटी का आईसीयू में उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक खेड़ा रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर निवासी जहूर अहमद (50 वर्ष) पुत्र हबीब स्क्रैप का कारोबार करते हैं। गुरुवार को वह 48 वर्षीय पत्नी राशिदा और 24 वर्षीय बेटी निदा के नैनीताल में रहने वाले भाई के घर जा रहे थे। परिवार टांडा जंगल में एस मोड़ और बेलबाबा के बीच ही पहुंचा था कि तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। भीषण टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर पहुंचे टीपीनगर पुलिस के कांस्टेबल तारा और हेमंत ने वहां से गुजर रहे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मसत्तू की कार में जहूर, राशिदा और निदा को डालकर एसटीएच पंहुचाया। यहां चिकित्सकों ने जहूर और राशिदा को मृत घोषित कर दिया। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई। कार सवार रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

भाई के साथ खोलना था रोजा, जल्दी-जल्दी में चली गई जान
जहूर रोजेदार थे। उन्हें नैनीताल में भाई के साथ ही रोजा खोलना था। समय न गुजर जाए, इसीलिए जहूर कार बेहद तेजी से चला रहे थे। जहां हादसा हुआ वह सड़क भी बिल्कुल सीधी-सपाट है। प्राथमिक जांच में न तो ओवरटेक की बात सामने आई है और न ही जानवर के कार के आगे आने की। झपकी की वजह से भी हादसा हो सकता है।

एयर बैग भी नहीं बचा सका जान
कार की रफ्तार सौ किमी प्रति घंटे से अधिक रही होगी। यही वजह थी कि सीधी सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराने के बाद कार न सिर्फ आगे से बल्कि पीछे से भी क्षतिग्रस्त हो गई। रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस पेड़ से कार टकराई, उस पेड़ का आधा हिस्सा फट गया। टक्कर से कार के एयर बैग भी खुले, लेकिन रफ्तार की वजह से एयर बैग भी काम नहीं आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top