Breaking News
नैनीताल में निजी स्कूलों को लौटानी होगी अतिरिक्त फीस।
डीएम का निजी स्कूलों पर एक्शन : मनमानी फीस पर चला डंडा, लौटानी होगी वसूली
हल्द्वानी में महिलाओं के अंडरवियर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।
विदेश से पढ़कर लौटा देशी चोर, लड़कियों के अंडर गार्मेंट पर कर रहा शोध
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई
फायरमैन जगजीत सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी व एसपी डॉ.जगदीश चंद्र।
सड़क हादसे में फायरमैन जगजीत की मौत, एसएसपी ने दिया कंधा
लैंड फ्रॉड समिति की बैठक लेते सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत।
कुमाऊं में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अंकुर शर्मा।
अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी निर्विरोध जिला महामंत्री निर्वाचित
हल्द्वानी में महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर सीसीटीवी में कैद।
महिलाओं के कपड़े चुराने वाला चोर CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
उधमसिंह नगर के गदरपुर का जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार।
उत्तराखंड में जिहादी सलाउद्दीन गिरफ्तार, डेटोनेटर और हथियार बरामद
300 किग्रा गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार।
300 किलो गौमांस के साथ नईम और अबरार गिरफ्तार, पुलिस पर फायर झोंक दो फरार

भीमताल : छोटा कैलाश मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत

– मर्ची जाली के पास हुआ हादसा, चालक घायल

Bolero fell into ditch in Bhimtal, DDC : भीमताल विधानसभा के छोटा कैलाश मोटर मार्ग में मर्ची जाली के पास बड़ा हादसा हो गया। एक बोलेरो पिकप गहरी खाई में गिर गई। जिससे सवार तीन ग्रामीणों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि सोमवार दोपहर एक वाहन सामान लेकर अमृतपुर से छोटा कैलाश की ओर जा रहा था। वाहन में 03 लोग सवार थे। वाहन का उपकरण क्रॉस टूटने से वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमे सवार बिशन दत्त पांडेय पुत्र स्व त्रिलोचन पांडेय निवासी भोरसा उम्र 70 वर्ष तथा मनीष पडालिया पुत्र खीमानंद निवासी बानना की मृत्यु हो गयी।

ड्राइवर को भी चोट लगी है लेकिन उसकी स्थिति सामान्य है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।ड्राइवर का नाम धीरज पुत्र कांतिबल्लभ निवासी बानना उम्र 25 वर्ष है। इधर वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे वाहन और ग्रामीण एकत्र हो गए और वाहन में बैठे लोगों को बचाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच भीमताल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीनों को वाहन से निकाला। दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी और गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top